शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
इजराइल-ईरान जंग: ड्रोन कमांडर अमीन पोर जोदखी ढेर, अमेरिका ने कहा - मैं इजराइल से जंग रोकने के लिए नहीं कहूंगा
21 जून, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
इजराइल-ईरान जंग: ड्रोन कमांडर अमीन पोर जोदखी ढेर, अमेरिका ने कहा - मैं इजराइल से जंग रोकने के लिए नहीं कहूंगा

इजराइल-ईरान जंग: ड्रोन कमांडर अमीन पोर जोदखी ढेर, अमेरिका ने कहा - मैं इजराइल से जंग रोकने के लिए नहीं कहूंगा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

तेल अवीव/तेहरान।  इजराइल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने शनिवार को नौवां दिन पार कर लिया, और जंग का रुख अब पहले से ज्यादा खतरनाक होता जा रहा है। ताजा घटनाक्रम में इजराइल ने दावा किया है कि उसने ईरान के ड्रोन कमांडर अमीन पोर जोदखी को हवाई हमले में मार गिराया है। इससे पहले 13 जून को इजराइली एयरस्ट्राइक में ड्रोन यूनिट चीफ ताहर फुर को मार दिया गया था, जिसके बाद जोदखी को ही यूनिट की कमान मिली थी।


12 से ज्यादा अफसर मार चुका इजराइल, ईरानी नेतृत्व बौखलाया

अब तक इजराइल ईरानी सेना के 12 से अधिक वरिष्ठ अफसरों को निशाना बना चुका है। इनमें सेना प्रमुख मोहम्मद बाघेरी, IRGC (रिवोल्यूशनरी गार्ड्स) चीफ होसैन सलामी जैसे कई हाई-प्रोफाइल नाम शामिल हैं।

इजराइली हमलों के जवाब में ईरान ने शनिवार सुबह तेल अवीव सहित कई शहरों पर मिसाइलें दागीं, जिससे कई इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा।


अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प का चौंकाने वाला बयान

इस युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का बयान एक नई बहस को जन्म दे गया है। उन्होंने कहा,

“अगर कोई पक्ष जीत रहा हो, तो उसे रोकना बेहद मुश्किल होता है। मैं इजराइल से जंग रोकने के लिए नहीं कहूंगा।”

ट्रम्प के इस बयान को अमेरिका की इजराइल के प्रति खुली सैन्य सहमति के रूप में देखा जा रहा है।


ईरान के कोम और इस्फहान में इजराइली हमला

इजराइल ने भी जवाबी कार्रवाई में ईरान के पवित्र शहर कोम और औद्योगिक हब इस्फहान में मिसाइल हमले किए। इन हमलों में 2 लोगों की मौत और 4 घायल हुए हैं। दोनों ही शहरों में हड़कंप मच गया है।


ईरान में 657 मौतें, इजराइल में 24

वॉशिंगटन स्थित ईरानी ह्यूमन राइट्स ग्रुप के अनुसार, बीते 8 दिनों में ईरान में 657 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2000 से ज्यादा लोग घायल हैं।

 इजराइल में भी 24 लोगों की जान जा चुकी है और 900 से अधिक घायल हुए हैं।


जंग की आग थमने का नाम नहीं ले रही

शनिवार को भी दोनों देशों के बीच मिसाइलों का जवाब मिसाइल से मिलता रहा। ड्रोन, रडार जामिंग सिस्टम, और साइबर अटैक जैसे हाईटेक हथियारों के प्रयोग से यह लड़ाई पारंपरिक युद्ध की सीमाएं लांघती दिख रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें