शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
जंग के 8वें दिन इजराइल का बड़ा हमला: ईरान के दो न्यूक्लियर रिएक्टर्स तबाह, तेहरान पर भी एयरस्ट्राइक
20 जून, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जंग के 8वें दिन इजराइल का बड़ा हमला: ईरान के दो न्यूक्लियर रिएक्टर्स तबाह, तेहरान पर भी एयरस्ट्राइक

जंग के 8वें दिन इजराइल का बड़ा हमला: ईरान के दो न्यूक्लियर रिएक्टर्स तबाह, तेहरान पर भी एयरस्ट्राइक

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

तेहरान/यरूशलम। इजराइल-ईरान जंग अब पूरी तरह परमाणु टकराव की ओर बढ़ रही है। गुरुवार देर रात इजराइली फाइटर जेट्स ने ईरान के अराक और खोंडब न्यूक्लियर रिएक्टर्स पर हमला किया। ये दोनों हैवी वॉटर रिएक्टर ईरान के प्लूटोनियम उत्पादन का अहम हिस्सा माने जाते हैं। इसके कुछ देर बाद तेहरान पर भी जोरदार एयरस्ट्राइक हुई, जिसके बाद ईरान की राजधानी में एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव कर दिए गए।


इजराइल ने पहले दी चेतावनी, फिर किया हमला

इजराइली सेना ने अराक और खोंडब के नागरिकों को हमले से पहले इलाका खाली करने की चेतावनी दी थी। इसके बाद देर रात F-35 फाइटर जेट्स ने दोनों रिएक्टरों को टारगेट किया। खोंडब का IR-40 रिएक्टर, अराक से महज 40 किलोमीटर दूर स्थित है और दोनों स्थान अंतरराष्ट्रीय परमाणु निगरानी में रहे हैं।


तेहरान पर एयरस्ट्राइक, चैनल-14 को धमकी

तेहरान में हुए हमले के बाद ईरान ने इजराइल के 'चैनल-14' न्यूज चैनल को बम से उड़ाने की धमकी दी है। ईरान का कहना है कि यह चैनल PM नेतन्याहू का माउथपीस बन गया है और झूठी खबरें फैला रहा है।


बीर्शेबा पर मिसाइल अटैक, कारों में लगी आग

ईरान ने लगातार दूसरे दिन बैलिस्टिक मिसाइलों से बीर्शेबा शहर को टारगेट किया। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक, एक मिसाइल अपार्टमेंट ब्लॉक के बाहर गिरी, जिससे कई कारें जलकर खाक हो गईं। आसपास के मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।


450 मिसाइल, 1000 ड्रोन से किया हमला

इजराइली सेना के मुताबिक ईरान अब तक 450 मिसाइल और 1000 से ज्यादा ड्रोन दाग चुका है। इनमें से कुछ हमले सीधे ईरान से तो कुछ प्रॉक्सी ठिकानों (लेबनान, सीरिया, यमन) से किए गए हैं। इजराइल ने जवाबी कार्रवाई में पहले पश्चिमी और अब पूर्वी ईरान में हमला तेज कर दिया है।


मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है

ईजराइल में: अब तक 24 मौतें, 600+ घायल

ईरान में: वॉशिंगटन स्थित ह्यूमन राइट्स ग्रुप के मुताबिक 639 मौतें, 1329 घायल

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें