शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर हो रहा जमकर विरोध, सड़कों पर निकले लोग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ऑस्ट्रेलिया में हो रहा वैक्‍सीन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर हो रहा जमकर विरोध, सड़कों पर निकले लोग विरोध, कैनबरा कि सड़कों पर लगाया जाम, संसद में कि  घुसने की कोशिश

ऑस्ट्रेलिया में हो रहा वैक्‍सीन को लेकर ऑस्ट्रेलिया में वैक्सीन नहीं लगवाने को लेकर हो रहा जमकर विरोध, सड़कों पर निकले लोग विरोध, कैनबरा कि सड़कों पर लगाया जाम, संसद में कि घुसने की कोशिश

N
डेस्क रिपोर्टर
कैनबरा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना के मामले कम हो रहे है। इसके साथ ही लोग इस महामारी  से जल्द ठीक भी हो रहे है इसका कारण वैक्सिनेशन बताई जा रही रही है। इसी के बीच ऑस्ट्रेलिया की राजधानी में हजारों लोग कोरोना वैक्‍सीन को अनिवार्य बनाए जाने का विरोध कर रहे है। कैनबरा में 10,000 से ज्यादा लोगों ने राज्य और क्षेत्रीय सरकारों से कोरोना की वैक्सिन को अनिवार्य करने वाले सभी स्वास्थ्य आदेशों को तुरंत खत्म करने की मांग की है। लोगों ने कैनबरा की सड़कों को पूरी तरह से जाम कर विरोध में लगे हुए है। इसके साथ ही मार्च निकालकर जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने बताया कि 10,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने शांतिपूर्वक ढंग से इसका विरोध प्रदर्शन किया।

 
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, मामले को लेकर शनिवार यानी 12 फरवरी को तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया था। तो वहीं कम से कम 100 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों ने संसद भवन में बैरिकेड तोड़कर घुसने की कोशिश की है। फिलहाल पुलिस ने इन प्रदर्शनकारियों को चेतावनी देते हुए प्रर्दशन खत्म करने को कहां है। इसके साथ उन्हें रविवार तक का समय दिया है कि वे साइट छोड़ दें। अगर वे पीछे नहीं हटेंगे तो उन्हें  गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  

 
कितने हैं ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले
ऑस्ट्रेलिया में रविवार सुबह (13 फरवरी) 20,000 से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए। वहीं, 45 लोगों की इससे मौत हुई। जिसमें से न्यू साउथ वेल्स में 22 लोग, तो विक्टोरिया में 18 लोग, वहीं क्वींसलैंड में चार और उत्तरी क्षेत्र में एक व्यक्ति की जान गई।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें