शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
तेहरान ग्रैंड बाजार में लगी भीषण आग, 30 स्टोर जले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
तेहरान ग्रैंड बाजार में लगी भीषण आग, 30 स्टोर जले

तेहरान ग्रैंड बाजार में लगी भीषण आग, 30 स्टोर जले

N
डेस्क रिपोर्टर

तेहरान (आईएएनएस)। तेहरान ग्रैंड बाजार स्थित एक मॉल में लगी भीषण आग में करीब 30 स्टोर पूरी तरह जल कर खाक हो गए। ईरानी स्टूडेंट समाचार एजेंसी के अनुसार, अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, तेहरान अग्निशमन विभाग के प्रवक्ता जलाल मालेकी ने कहा कि शनिवार को तेहरान ग्रैंड बाजार में आग लगने की सूचना 7.38 बजे लगी। छह स्टेशनों से दमकल की गाड़ियां तीन मिनट में वहां पहुंचकर घटना स्थल पर भेजी गई।

उन्होंने कहा कि आग से अब तक 30 दुकानें नष्ट हो गई है। इमारत की कई दीवारे क्षतिग्रस्त हो गई और शीशे भी चकनाचूर हो गए हैं। मालेकी ने कहा कि आग के बड़े हिस्से पर काबू पा लिया गया है। मॉल हाजेब अल-डोवेले ऐतिहासिक बाजार में स्थित है, जो तेहरान ग्रैंड बाजार में सबसे पुराने आर्केड में से एक है।

--आईएएनएस
एसएस/आरजेएस

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें