N
डेस्क रिपोर्टर
लंदन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया में एक बार फिर कोरोना के मामले बढने लगे है। कई देश एक बार फिर इस वायरस की मार झेल रहे है। इसी बीच ब्रिटेन ने बच्चों को कोरोना के प्रकोप से बचाने के लिए मॉडर्ना इंका की विकसित ‘स्पाइकवैक्स’ वैक्सीन को इजाजत दे दी है। 6 से लेकर 11 साल तक के बच्चों को ये वैक्सीन लगाई जाएगी। ब्रिटेन के दवा नियामक मेडिसिन एंड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स रेगुलेटरी एजेंसी (MHRA) के मुताबिक, मॉडर्ना की वैक्सीन स्पाइकवैक्स सुरक्षा, गुणवत्ता और असर की कसौटी पर खरी उतरी है.
ब्रिटेन में पहले ही स्पाइकवैक्स को 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मंजूरी मिल चुकी थी। इसके बाद अब कम उम्र के बच्चों के लिए यह वैक्सीन देने की इजाजत दी गई है। वहीं इससे कुछ घंटे पहले फ्रांसीसी फर्म वालनेवा की वयस्कों की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई थी।
एमएचआरए की प्रमुख ने जानकारी देते हुए बताया कि, यह बताते हुए अच्छा लग रहा है कि, ब्रिटेन में मॉर्डना की बनाई गई वैक्सीन स्पाइकवैक्स को 6 से लेकर 11 साल के बच्चों के लिए मंजूरी मिल गई है। जिस तरह से कोरोना के मामले बढ़ते हुए नजर आ रहे हैं इस बीच ये कदम उठाना लाभदायक हो सकता है। यह वैक्सीन इस आयु वर्ग के बच्चों के लिए सुरक्षित और प्रभावी रहेगी। स्पूतनिक की एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक ब्रिटेन ने छह कोरोना रोधी वैक्सीन को मंजूरी दे रखी है। जिसमे जॉनसन एंड जॉनसन, बायोएनटेक/फाइजर, मॉर्डना, एस्ट्राजेनेका, नोवावैक्स और वालनेवा वैक्सीन शामिल है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

