शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिका में मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, चेचक की वैक्सीन लगने के बाद भी एक व्यक्ति हुआ संक्रामित
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका में मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, चेचक की वैक्सीन लगने के बाद भी एक व्यक्ति हुआ संक्रामित

अमेरिका में मंकीपॉक्स ने बढ़ाई चिंता, चेचक की वैक्सीन लगने के बाद भी एक व्यक्ति हुआ संक्रामित

N
डेस्क रिपोर्टर

वाशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी के बाद दुनियाभर में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसी बीच अमेरिका में एक व्यक्ति में मंकीपॉक्स का ऐसा मामला देखने को मिला है, जिसे 8 साल पहले ACAM2000 नामक चेचक का टीका लगा था। इस टीकाकरण के होने के बाद भी उस व्यक्ति को मंकीपॉक्स ने अपनी चपेट में ले लिया। इस बात की जानकारी अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने दी है। CDC ने बताया कि, वाशिंगटन में एक ऐसा मरीज सामने आया है, जिसे 8 साल पहले चेचक का टीका लगाया गया था। पर इसके बाद भी उसे मंकीपॉक्स हो गया।


वहीं, मंकीपॉक्स वैक्सीन को लेकर चल रही कमी के बीच ACAM2000 नामक वैक्सीन की प्रभावशीलता के बारे में अब एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।  


इनसाइडर पेपर की एक खबर के अनुसार, ये मरीज पहले एक स्वस्थ 34 साल का व्यक्ति था। इसके साथ ही यह पुरुषों के साथ यौन संबंध रखता था। जब इस व्यक्ति को लगातार थकान रहने के साथ सिरदर्द और स्किन पर घाव बनने लगे तब ये एक यौन संचारित संक्रमण क्लिनिक पहुंचा। बतादें कि 2017 में इस व्यक्ति को गोनोरिया संक्रमण और सिफलिस हुआ था। इलाज होने के बाद वे ठीक हो गया था। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें