शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
खतरे की नई घंटी : कोरोना के एक और नए वैरिएंट की हुई पुष्टि, नाम है 'Deltacron', ये है डेल्टा और ओमिक्रोन का है हाइब्रिड स्ट्रेन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
खतरे की नई घंटी : कोरोना के एक और नए वैरिएंट की हुई पुष्टि, नाम है 'Deltacron', यह है डेल्टा और ओमिक्रोन का है हाइब्रिड स्ट्रेन

खतरे की नई घंटी : कोरोना के एक और नए वैरिएंट की हुई पुष्टि, नाम है 'Deltacron', यह है डेल्टा और ओमिक्रोन का है हाइब्रिड स्ट्रेन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

लंदन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के एक नए वेरिएंट ने दुनिया भर के हेल्थ एक्सपर्ट्स को चिंता में डाल दिया है। इस वैरीअंट का नाम है Deltacron। यह वेरिएंट डेल्टा और Omicron से मिलकर बना एक हाइब्रिड स्ट्रेन है, जिसे सबसे पहले साइप्रस के रिसर्चर्स ने पिछले महीने खोजा था। उस समय तो वैज्ञानिकों ने इसे लैब में हुई एक तकनीकी गलती समझा था, लेकिन अब ब्रिटेन में इसकी कुछ मामले सामने आए हैं। 


फिलहाल ब्रिटेन की यूके हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी इस वैरीअंट पर नजर बनाए हुई हैं। उसके अनुसार कोरोना के इस स्ट्रेन की जांच की जा रही है। यह वैरीअंट कितना संक्रामक है और इसके लक्षण क्या है इस बारे में एजेंसी की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। जहां डेल्टा वैरिएंट पूरे विश्व में बेहद जानलेवा साबित हो चुका है वहीं Omicorn के संक्रमण फैलने की रफ्तार अब तक मिले सभी वैरिएंट्स से कई गुना ज्यादा है। हाल ही में भारत ने Omicorn की मार झेली है। इन दोनों ही वेरिएंट्स को विश्व स्वास्थ संगठन ने वैरिएंट ऑफ कंसर्न घोषित किया है। इस स्ट्रेन को यूनिवर्सिटी ऑफ साइप्रस के रिसर्चर्स ने 7 जनवरी को रिपोर्ट किया था। उन्होंने ही इसका नाम Deltacron रखा। 

लैबोरेट्री ऑफ बायोटेक्नोलॉजी एंड मॉलिक्यूलर वायरोलॉजी के हेड और बायोलॉजिकल साइंस के प्रोफेसर लियोनडिओस कॉस्त्रारिक्स के नेतृत्व वाली टीम ने इसकी खोज की है। उस वक्त साइप्रस में डेल्टाक्रोन के 25 मामले सामने आए थे। प्रोफेसर कॉस्त्रारिक्स के मुताबिक साइप्रस में जिन 25 लोगों में नया स्ट्रेन पाया गया था, उनमें से 11 लोग कोरोना पॉजिटिव होने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती हुए थे, बाकी 14 लोग ऐसे थे जो कोविड पॉजिटव थे लेकिन हॉस्पिटल में भर्ती नहीं थे।

कितना खतरनाक है यह नया वैरिएंट
इस वैरीअंट पर स्टडी शुरुआती स्टेज में है। ब्रिटेन के डॉ पॉल हंटर ने डेली मेल से बात करते हुए बताया कि डेल्टाक्रौन से हमें ज्यादा खतरा नहीं होना चाहिए, क्योंकि अधिकतर लोगों को वैक्सीन और बूस्टर डोज लग चुके हैं। ब्रिटेन में डेल्टा और omicron के खिलाफ पहले से ही इम्यूनिटी विकसित है। फिलहाल इस वैरीअंट को लेकर चिंता करने वाली कोई बात नहीं है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें