N
डेस्क रिपोर्टर
कोरोना महामारी के बाद दुनिया भर के कई देशों में मंकीपॉक्स के मामले सामने आ चुके हैं। वहीं WHO ने मंकीपॉक्स वायरसको ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी भी घोषित कर दिया है। इसक बढ़ते हुए मामलों के बीच ब्रिटेन से एक डराने वाली खबर सामने आई है। ब्रिटेन में अब मंकीपॉक्स वायरस के नए स्ट्रेन की पहचान की गई है।
बतादें कि, ब्रिटेन में मंकीपॉक्स का यह नया वेरिएंट पश्चिम अफ्रीका की यात्रा करके लौटे एक शख्स में पाया गया। स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी ने दी।
वहीं, यूके स्वास्थ्य स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी (यूकेएचएसए) ने बताया कि, शुरुआती जीनोमिक सिक्वेंसिंग से यह बात सामने आई कि शख्स के भीतर ब्रिटेन में फैलने वाला वायरस मौजूदा नही है। इस शख्स में जो नया स्ट्रेन पाया गया वह काफी घातक है। मंकीपॉक्स के नए स्ट्रेन से जूझ रहें इस शख्स को डॉक्टर्स ने रॉयल लिवरपूल विश्वविद्यालय अस्पताल में इसे भर्ती कराया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

