शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
रूसी वैज्ञानिकों ने किया दावा- 'ओमिक्रॉन' दुनियाभर में ले सकता है डेल्टा वैरिएंट की जगह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूसी वैज्ञानिकों ने किया दावा- 'ओमिक्रॉन' दुनियाभर में  ले सकता है डेल्टा वैरिएंट की जगह

रूसी वैज्ञानिकों ने किया दावा- 'ओमिक्रॉन' दुनियाभर में ले सकता है डेल्टा वैरिएंट की जगह

N
डेस्क रिपोर्टर

मास्को, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना का नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' को लेकर रूसी वैज्ञानिकों ने एक दावा किया है, जिसमे उन्होंने बताया कि दुनियाभर में ओमिक्रॉन डेल्टा वैरिएंट को आसानी  रिप्लेस कर देगा। रूस के गमालेया रिसर्च सेंटर फॉर एमिडेमोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी के डायरेक्टर अलेक्जेंडर गिंट्सबर्ग ने कहां कि, ओमिक्रॉन दक्षिण अफ्रीका में  प्रमुख वैरिएंट बनते जा रहा है। गिंट्सबर्ग ने बताया कि,  एक रिपोर्ट के सामने आने पर पता चला है कि,ओमिक्रॉन बहुत जल्द दक्षिण अफ्रीका  डेल्टा की जगह ले लेगा। 


इसे भी पढ़े : सत्संग में चली गोली, समिति के अध्यक्ष की हुई मौत


 

अमेरिका में  8 लाख पहुंची कोरोना से मरने वालों की संख्या 

रविवार यानी 12 दिसंबर को अमेरिका में कोरोना से मरने वालों की संख्या 8 लाख के ज्यादा हो चुकी है।  देश में ठंड बढ़ने के साथ-साथ संक्रमण के मामलों में भी बढ़त देखने को मिल रही है। कोरोना के नए वैरिएंट "ओमिक्रॉन" आने के बाद से संक्रमण के ज्यादा फैलने की  चिंता बढ़ गई। 


इसे भी पढ़े : 2021 की मिस यूनिवर्स बनी हरनाज संधू


वैक्सीन के असर को कम कर सकता है ओमिक्रॉन-WHO

World Health Organization  ने रविवार को बताया कि, कोरोना के डेल्टा वैरिएंट की तुलना में ओमाइक्रोन में ज्यादा संक्रामक है। यह वैक्सीन के असर को भी कम कर सकता है। फिलहाल, शुरुआती आंकड़ों के अनुसार मरीज पर इसके लक्षण ज्यादा नजर नहीं आते। दुनियाभर में जो भी कोरोना के नए वेरिएंट सामने आ रहे है इसके पीछे डेल्टा वैरिएंट ही जिम्मेदार है।


इसे भी पढ़े : ऑस्ट्रिया में लॉकडाउन के खिलाफ 44 हजार लोगों ने किया प्रदर्शन

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें