शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
ओमिक्रॉन मचा सकता है तबाही, डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा, WHO ने बताया वेरिएंट ऑफ कंसर्न
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ओमिक्रॉन मचा सकता है तबाही, डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा, WHO ने बताया वेरिएंट ऑफ कंसर्न
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

पूरी दुनिया को कोरोना के नए स्ट्रेन ओमिक्रॉन (B.1.1.529) से अगली लहर का खतरा है। WHO ने इसे वैरिएंट ऑफ कंसर्न बताया है। ये स्ट्रेन डेल्टा से 7 गुना तेजी से फैल रहा है। यह वेरिएंट तेजी से म्यूटेट हो रहा है। अभी तक इसमें 32 म्यूटेशन हो चुके है। जिसके चलते सभी 27 यूरोपियन देशों ने 7 अफ्रीकी देशों से उड़ानों पर रोक लगा दी है। हालांकि भारत में अभी तक एक भी नए वेरिएंट का केस सामने नहीं आया है, लेकिन फिर भी मॉरीशस, सिंगापुर समेत 12 देशों से आने वाले यात्रियों की गहन जांच होगी।


पूरा विश्व कोरोना के नए वेरिएंट से दहशत में है। भारत भी इसको लेकर काफी सतर्क है, हालांकि यहां कोरोना के दैनिक मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में यहां संक्रमण के 8 हजार से ज्यादा केस आए है, जबकि 465 लोगों ने अपनी जान गवाई है। वहीं 10 हजार से ज्यादा लोग संक्रमण से ठीक हुए है। 49 दिनों से लगातार 20 हजार कम मामले आ रहे है। 

दुनिया में कोरोना के बढ़ते केस :
स्विट्जरलैंड: यहां एक दिन में संक्रमण के 8 हजार 585 नए मामले सामने आए है। इस साल में पहली एक दिन में पहली बार इतने ज्यादा मामले आए है। 

जर्मनी : यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना म 73 हजार 887 नए मामले सामने आए। यहां एक दिन में यह सबसे बड़ी बढ़त है। 

बेल्जियम : पिछले 24 घंटों में यहां 23 हजार 350 नए मामले सामने आए है। अक्टूबर 2020 के बाद एक दिन में यह कोरोना के सबसे अधिक केस है। 

फ्रांस: एक दिन में 32,591 नए केस सामने आए। यह पिछले हफ्ते से 61% ज्यादा है और अप्रैल के बाद एक दिन की सबसे बड़ी ग्रोथ है।

इटली : यहां एक दिन में सबसे ज्यादा  12 हजार 448 नए मामले सामने आए है। 1 मई के बाद एक दिन में यह सबसे अधिक केस है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें