शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान सरकार ने की आपातकाल की घोषणा
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान सरकार ने की आपातकाल की घोषणा

भारी बारिश और बाढ़ के चलते पाकिस्तान सरकार ने की आपातकाल की घोषणा

N
डेस्क रिपोर्टर
लाहौर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच उसे अब प्राकृतिक आपदा का भी सामना करना पड़ रहा हैं। यहां पर जलवायु परिवर्तन होने के कारण सामान्य से अधिक बारिश हो रही हैं। जिसके कारण देश के कई हिस्सों में बाढ़ आ चुकी हैं। जिसके कारण लोग पलायन करने को मजबूर हो गए है। वहीं यहां की सरकार ने भी इसे आपदा को देखते हुए देश में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा करदी।

बतादें कि, पाकिस्तान में असामान्य बारिश, बादल का फटना, ग्लेशियर के ओवरफ्लो होने से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बाढ़ के कारण 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं।

इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने खुलासा करते हुए बताया कि, पाकिस्तान के चार प्रांतों  यानी  बलूचिस्तान, सिंध, पंजाब (दक्षिण) और खैबर पख्तूनख्वा में रहने वाले लोग  इस मॉनसूनी बारिश से आई बाढ़ की वजह से भाग रहे हैं।  राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की जारी हुई एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में लगभग 73 लोगों की जान जा चुकी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें