N
डेस्क रिपोर्टर
लाहौर, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मानसून ने पाकिस्तान की स्थिति और खराब कर दी है। इससे पहले से ही आर्थिक संकट से जूझ रहें पाकिस्तान अब प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। पाकिस्तान की आपदा एजेंसी का बताया कि, भारी बारिश के चलते जून के मध्य से ही देश के अधिकांश हिस्सों में अचानक बाढ़ आ गई थी, जिसमें कम से कम 903 लोगों की जान गई। वहीं 50,000 लोग बेघर हुए।
जियो न्यूज (Geo News) के मुताबिक, प्रांतीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (PDMA) ने अपनी एक रिपोर्ट में पंजाब में 15 जून से लेकर 21 अगस्त तक हुई मॉनसूनी बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का ब्योरा दिया गया है।
वहीं, पीडीएमए के आंकड़ों से सामने आया है कि, पंजाब में बाढ़ और बारिश कि वजह से कम से कम 151 लोगों की मौत हुई है और 606 लोग घायल हुए। तो इस आपदा में 341,077 अन्य लोगों को अपना घर छोड़ कर जाना पड़ा। इसके साथ ही इस बारिश और बाढ़ से जानवरों की भी काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। अब तक दो लाख से ज्यादा बड़े जानवरों और 2,586 छोटे जानवरों की जान जा चुकी हैं।
रिपोर्ट की मानें तो इस मानसूनी बारिश के चलते 37 सड़कें और आठ पुल पानी में बह गए। इसके साथ ही बाढ़ ने सात नहरों को भी बुरी तरह से नष्ट कर दिया है। जिसके कारण अब यातायात करने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

