शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामला : BLA का बड़ा दावा, 214 बंधकों को मारने की बात कही
15 मार्च, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामला : BLA का बड़ा दावा, 214 बंधकों को मारने की बात कही

पाकिस्तान ट्रेन हाईजैक मामला : BLA का बड़ा दावा, 214 बंधकों को मारने की बात कही

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

बलूचिस्तान में पाकिस्तान की ट्रेन को हाईजैक करने की जिम्मेदारी लेने वाले अलगाववादी संगठन बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने बड़ा दावा किया है। समाचार एजेंसी Reuters के अनुसार, BLA ने कहा कि उन्होंने 214 बंधकों को मार दिया है

BLA के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने बयान जारी कर कहा कि संगठन ने पाकिस्तानी सेना को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। पाक सेना ने इस चेतावनी को नजरअंदाज किया, जिसके बाद सभी 214 बंधकों को मार दिया गया

"पाक सेना ने बातचीत का मौका गंवाया" – BLA

BLA के बयान में कहा गया,
"हमने पाकिस्तानी सेना को युद्धबंदियों की अदला-बदली के लिए आखिरी मौका दिया था। लेकिन पाकिस्तान ने हमेशा की तरह अहंकार दिखाया और जमीनी हकीकत को नजरअंदाज किया। इसी जिद और हठधर्मिता के चलते सभी 214 बंधकों को मार दिया गया।"

BLA ने यह भी दावा किया कि उन्होंने हमेशा अंतरराष्ट्रीय कानूनों का पालन किया है, लेकिन पाकिस्तान की "अड़ियल रवैये" के कारण उनके लोगों को मारना पड़ा। हालांकि, BLA ने इस दावे के समर्थन में कोई सबूत पेश नहीं किया।

पाक सेना का पलटवार – 33 आतंकी ढेर, 354 बंधकों को छुड़ाने का दावा

पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने BLA के दावे को झूठा बताया। उन्होंने कहा कि सेना ने 33 आतंकियों को मार गिराया और 354 बंधकों को छुड़ाया

चौधरी ने कहा,
"BLA के दावे मनगढ़ंत हैं। हमारे पास इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि उनके पास 214 बंधक थे।"

ट्रेन पर हमला, 31 लोगों की मौत

मंगलवार को BLA के आतंकियों ने बलूचिस्तान में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला किया। उन्होंने पहले रेलवे ट्रैक को बम से उड़ा दिया और फिर ट्रेन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, इस हमले में 23 सैनिक, 3 रेलवे कर्मचारी और 5 यात्री समेत कुल 31 लोगों की मौत हुई

भारत-अफगानिस्तान पर आरोप, दोनों देशों ने किया इनकार

पाकिस्तानी सेना ने इस हमले में भारत और अफगानिस्तान का हाथ होने का आरोप लगाया। सेना के प्रवक्ता चौधरी ने कहा कि इन देशों से मिल रहे समर्थन के कारण बलूच विद्रोही हमलों को अंजाम दे रहे हैं।

हालांकि, भारत और अफगानिस्तान दोनों ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है

अब इस हाईजैक कांड के दावों और पाक सेना की कार्रवाई को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्या वाकई 214 बंधकों की हत्या हुई या यह केवल BLA का प्रोपेगेंडा है? इसकी पुष्टि के लिए अभी कोई ठोस सबूत सामने नहीं आया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें