शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये में गिरावट जारी

N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद। स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (एसबीपी) के अनुसार, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये (पीकेआर) गिरावट जारी रही और इंटरबैंक में ग्रीनबैक 236.84 रुपये पर कारोबार कर रहा है।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने एसबीपी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि अमेरिकी डॉलर गुरुवार को 235.88 पीकेआर पर बंद हुआ और शुक्रवार को स्थानीय मुद्रा में 0.96 पीकेआर या लगभग 0.41 प्रतिशत के गिरावट के बाद उच्च स्तर पर खुला।

डॉलर 213.90 पीकेआर के हाल के निचले स्तर के बाद से अब 22.94 पीकेआर बढ़ गया है। मुद्रा बाजार के विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय मुद्रा की गिरावट बढ़ते आयात बिल के कारण हो रही है।
 
(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें