शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने किया एलान, इसी हफ्ते नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल किया जाएगा नियुक्त
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने किया एलान,  इसी हफ्ते नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल किया जाएगा  नियुक्त

श्रीलंका में राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने किया एलान, इसी हफ्ते नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल किया जाएगा नियुक्त

N
डेस्क रिपोर्टर

कोलंबो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण लोग सड़कों पर उतरे हुए है। यहां पर हालात दिन पर दिन बिगड़ते जा रहे है। इसी बीच राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने बुधवार यानी 11 मई को एक राष्ट्रव्यापी संबोधन में कहा कि, नए प्रधानमंत्री और मंत्रिमंडल की नियुक्ति इसी हफ्ते की जाएगी। उन्‍होंने बोला कि, ‘इस सप्ताह मैं प्रधानमंत्री और कैबिनेट नियुक्‍त करूंगा। जो संसद में बहुमत हासिल करने के साथ साथ देश के लोगों का विश्वास भी हासिल कर सके।’  


आगे उन्‍होंने बताया कि, श्रीलंका के संविधान में 19वें संशोधन की सामग्री को अधिनियमित करने हेतु एक संवैधानिक संशोधन पेश होगा। जो कि संसद को और अधिक शक्तियां प्रदान करेगा। जिसमें एक नई सरकार के प्रधान मंत्री को एक नया कार्यक्रम तैयार करने के साथ साथ इस देश को आगे ले जाने का अवसर दिया जाएगा। बतादें कि, यह घोषणा तब हुई जब सेंट्रल बैंक के प्रमुख द्वारा चेतावनी दी गई। जिसके कुछ ही घंटों के भीतर ये एलान किया गया। वहीं विपक्षी दलों ने राजपक्षे के इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर उनके इस्तीफे की मांग की है। 



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें