शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
प्रिंस चार्ल्स का कोविड टेस्ट पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
प्रिंस चार्ल्स का कोविड टेस्ट पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए

प्रिंस चार्ल्स का कोविड टेस्ट पॉजिटिव, आइसोलेशन में गए

N
डेस्क रिपोर्टर

लंदन (आईएएनएस)। ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट क्लीयरेंस हाउस ने गुरुवार को कहा कि प्रिंस चार्ल्स कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं और अब वह आइसोलेशन मे रह रहे हैं। यह दूसरी बार है, जब 73 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स वायरस से बीमार पड़े हैं। इससे पहले मार्च 2020 में कोरोना से संक्रमित हुए थे। वह गुरुवार को विनचेस्टर में एक प्रतिमा का अनावरण करने वाले थे।


समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, प्रिंस चार्ल्स को गुरुवार सुबह कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव मिली और उन्हें विनचेस्टर में होने वाले कार्यक्रमों के लिए अपनी यात्रा टालनी पड़ी। चार्ल्स को ट्रिपल टीका लगाया गया था। नियमित जांच में उनकी पत्नी कैमिला की कोविड रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बुधवार को प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी ने ब्रिटिश म्यूजियम में आयोजित एक रिसेप्शन में लोगों से मुलाकात की। जिन हाई-प्रोफाइल मेहमानों के साथ उनका निकट संपर्क हुआ था, उनमें गृह सचिव प्रीति पटेल और राजकोष के चांसलर ऋषि सनक शामिल हैं।

यह स्पष्ट नहीं है कि प्रिंस चार्ल्स हाल के दिनों 95 वर्षीय एलिजाबेथ के संपर्क में रहे या नहीं। महारानी ने कुछ ही दिनों पहले सिंहासन संभालने की 70वीं वर्षगांठ यानी प्लेटिनम जुबली मनाई है।

--आईएएनएस
एसजीके

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें