शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर, 1136 लोगों की हुई मौत 10 लाख से अधिक घर हुए तबाह
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर, 1136 लोगों की हुई मौत 10 लाख से अधिक घर हुए तबाह

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ का कहर, 1136 लोगों की हुई मौत 10 लाख से अधिक घर हुए तबाह

N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इन दिनों अर्थिक स्थिति से जूझ रहा हैं। इसी के बीच विनाशकारी बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या सोमवार यानी 29 अगस्त को  बढ़कर 1136 तक पहुँच गई है। वहीं बाढ़ की विभीषिका का अनुमान आप इस बात से लगा सकते है कि 3.3 करोड़ लोगों को, मतलब देश की कुल आबादी के लगभग सातवें हिस्सें को विस्थापित होना पड़ा है। 

बता दें कि, पाकिस्तानी जलवायु परिवर्तन मंत्री शेरी रहमान ने इस मानसून को ‘दशक का सबसे भयावह मानसून’ कहा हैं। इसके साथ ही  वित्त मंत्री मिफ्ता इस्माइल ने जानकारी देते हुए बताया कि, पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को  बाढ़ कि वजह से 10 अरब डॉलर तक का नुकसान पहुचा हैं। वहीं  देश में आर्थिक संकट के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के नेतृत्व में सरकार की अपील के बाद अंतरराष्ट्रीय सहायता पहुंचाई गई।  

बता दें कि, मुख्य राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने सोमवार यानी  29 अगस्त को जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, बाढ़ की वजह से कम से कम 1136 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही 1,634 लोग घायल हुए। प्राधिकरण ने बताया कि, लगभग 9,92,871 घर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें