N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इन दिनों आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इसी बीच उसे अब प्राकृतिक आपदा का भी बुरी तरह से सामना करना पड़ रहा हैं। पाकिस्तान में बारिश के चलते भीषण बाढ़ का कहर जारी है। वहीं इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1 हजार के पार जा पहुंची है। जून के बाद से लागतार हो रही भारी बारिश और बाढ़ से हजारों लोग घायल हुए है।
जियो न्यूज ने राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के हवाले से जानकारी देते हुए बताया कि, 14 जून से हो रही है बारिश और आई बाढ़ से कम से कम 1,033 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 1,527 लोग इससे घायल हुए हैं। भारी बारिश और बाढ़ की वजह से लगातार हालात बिगड़ते नजर आ रहे थे जिसके बाद पाकिस्तान में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की गई।
बतादें कि, बाढ़ के कारण देश में पिछले 24 घंटों में लगभग 119 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं 71 लोग इसमें घायल हुए। बलूचिस्तान में चार, गिलगित बाल्टिस्तान में 6, खैबर पख्तूनख्वा में 31 और सिंध में 76 लोगों जान गई। बारिश के कारण पाकिस्तान में 3,451.5 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त हो चुकी है। वहीं 149 पुल ढह हुए। तो 170 दुकानें इस आपदा में बर्बाद हो गई हैं। इसके साथ ही नौ लाख से अधिक घर आंशिक रूप से या फिर पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

