शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
ट्रंप की हरकत पर बखेड़ा : राष्ट्रपति रहते दस्तावेज फाड़ कर किए फ्लश, अब व्हाइट हाउस का टॉयलेट हो गया जाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्रंप की हरकत पर बखेड़ा : राष्ट्रपति रहते दस्तावेज फाड़ कर किए फ्लश, अब व्हाइट हाउस का टॉयलेट हो गया जाम

ट्रंप की हरकत पर बखेड़ा : राष्ट्रपति रहते दस्तावेज फाड़ कर किए फ्लश, अब व्हाइट हाउस का टॉयलेट हो गया जाम

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

वाशिंगटन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक नए विवाद में फंस गए हैं। ट्रंप पर आरोप लगाया गया है कि वह राष्ट्रपति पद पर रहते हुए आधिकारिक दस्तावेज को फाड़ कर फ्लश कर देते थे। ट्रंप ने इतने ज्यादा कागजों को फ्लैश किया कि इसकी वजह से वाइट हाउस का टॉयलेट ही जाम हो गया था। 


डॉनल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति रहते हुए कई बार प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया था, लेकिन इस बार मामला प्रेसिडेंशियल रिकॉर्ड्स को संभालने वाले नेशनल आर्काइव से जुड़ा है। नेशनल आर्काइव चाहता है कि पूर्व राष्ट्रपति की दूसरे मामलों के साथ कागज फाड़ने की आदत की भी जांच की जाए। ट्रंप पर ऑफिशल डॉक्युमेंट्स को फ्लोरिडा भेजने का भी आरोप लगा है। 

कैपिटल हिल्स हिंसा की जांच कर रहे पैनल के सामने अब नई मुश्किल आ गई है। 6 जनवरी यानी जिस दिन कैपिटल हेल्थ पर हिंसा की घटना हुई उस दिन के वाइट हाउस के कुछ ऑफिशियल फोन लॉग्स नहीं मिल रहे हैं। इस वजह से ट्रंप पर सवाल उठ रहे हैं। जांच करने वालों को अभी ऐसे सबूत नहीं मिल रहे हैं जिससे यह पता चल सके कि किसी ऑफिशल रिकॉर्ड से छेड़छाड़ की गई थी या नहीं। दरअसल ट्रंप अक्सर अपनी बातचीत के लिए अपने सेलफोन का ही इस्तेमाल करते थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें