गुरुवार, 12 मार्च 2026
Logo
International
रूस ने किया यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस ने किया यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा!

रूस ने किया यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा!

N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन में रूस लगातार तबाही मचा रहा हैं। शुक्रवार को रूस ने यूक्रेन में मौजूद यूरोप का सबसे बड़ा न्यूक्लियर पावर प्लांट पर  हमला किया था। जिसके बाद आज Zaporizhzhya परमाणु प्लांट पर  रूसी सेना ने कब्जा कर लिया हैं। इससे पहले रूसी सेना ने इसपर लगातार बमबारी की थी, जिसके बाद से प्लांट के परिसर की बिल्डिंग में धुआं निकलना शुरू हो गया था। इससे रेडिएशन फैलने का डर सब को सताने लगा था। वहीं बाद में आग पर काबू पाया गया। बता दें कि  पावर प्लांट से निकल रहे धुंआ को लेकर अमेरिका, ब्रिटेन आदि ने अपनी चिंता जाहिर की थी।

 
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने जानकारी देते हुए बताया कि,  अगर न्यूक्लियर पावर प्लांट में विस्फोट होता है तो ये यूरोप को खत्म करने के लिए काफी हैं। आगे उन्होंने बोला कि, न्यूक्लियर पावर से   यूरोप का खात्म होने न दें। 

 
बतादें कि  Zaporizhzhia परमाणु ऊर्जा संयंत्र में 6 रिएक्टर हैं। ये पूरे यूरोप में सबसे बड़ा और पृथ्वी पर 9वां सबसे बड़ा रिएक्टर कहां जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रूस ने इस पर आरपीजी और मोर्टार से हमला किया था। जिसकी वजह से प्लांट के कुछ हिस्सों में आग लग गई थी। AFP की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसियों ने फायर ब्रिगेड की टीम पर भी जमकर फायरिंग की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें