शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
रूस ने किया खेरसॉन पर कब्जा, खारकीव है अब अगला टारगेट, जानिए युद्ध से जुड़ी अहम बातें
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
रूस ने किया खेरसॉन पर कब्जा, खारकीव है अब अगला टारगेट, जानिए युद्ध से जुड़ी अहम बातें

रूस ने किया खेरसॉन पर कब्जा, खारकीव है अब अगला टारगेट, जानिए युद्ध से जुड़ी अहम बातें

N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रूस का यूक्रेन पर सातवें दिन भी हमला जारी है। रूसी सेना ने राजधानी कीव और खार्कीव के साथ साथ कई प्रमुख शहरों को अपना निशाना बनाया है। बता दें कि रूसी सेना ने खेरसॉन पर पूरी तरह से कब्जा कर लिया है। सेना अब खारकीव की ओर तेजी के साथ बढ़ रही है। इससे पहले रूसी फोर्सेस ने मंगलवार रात राजधानी कीव के टीवी टावर पर मिसाइल हमला किया था। इस हमले में 5 लोगों की जान चली गई थी। रूस ने यहूदियों के नरसंहार की याद में बनाए गए बेबिन यार होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर पर भी हवाई अटैक किया था।

जानिए युद्ध से जुड़ी कुछ बड़ी अपडेट

रूसी सेना ने यूक्रेन के खेरसॉन पर कब्जा कर लिया है। वहीं दूसरी ओर कीव-खारकीव में बमबारी भी तेज करदी है। आज सुबह से खारकीव में हवाई हमले  सुनाई नही दिए हैं। पर इसी बीच वहां रूसी पैराट्रूपर्स उतरे हैं, जिन्ने हॉस्पिटल को अपना निशाना बनाया है। यहां अभी गोलीबारी जारी है।

 रूस के साथ बेलारूस जंग में आ सकता है।  यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने दावा करते हुए कहां कि, बेलारूस उनके खिलाफ यूक्रेन में अपने सैनिक भेज सकता है। फिलहाल,  बेलारूस का अभी तक  इसपर कोई  बयान सामने नहीं आया है।

रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की आज बातचीत होने वाली है। पोलैंड में ये बातचीत होगी। फिलहाल इसका वक्त तय नहीं हैं।  

 
यूक्रेन ने बातचीत से पहले सीजफायर की मांग रखी है।  वहीं दूसरी ओर 7 और 8 मार्च को यूक्रेन मसले पर इंटरनैशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में सुनवाई होगी।

रूस और अमेरिका दोनों ने परमाणु बलों को हाईअलर्ट पर डाल रखे हैं। इन सबके बीच NATO ने बोला है कि,  परमाणु हथियार के अलर्ट लेवल में किसी तरह के बदलाव की जरूरत नहीं है। NATO महासचिव ने पोलैंड के राष्ट्रपति के साथ यूरोपीय सुरक्षा पर बातचीत की जिसकेबाद उन्होंने कहा, हमेशा हम वही करेंगे जिससे हमारे सहयोगियों की सुरक्षा हो सकते।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें