गुरुवार, 12 मार्च 2026
Logo
International
ऑपरेशन सिंदूर की चोट 8 महीने बाद भी बरकरार! आसिम मुनीर बोले- ‘अल्लाह ने हमारी मदद की’, धार्मिक प्रोपेगेंडा से पाक में भ्रम फैलाने की कोशिश
22 दिस, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ऑपरेशन सिंदूर की चोट 8 महीने बाद भी बरकरार! आसिम मुनीर बोले- ‘अल्लाह ने हमारी मदद की’, धार्मिक प्रोपेगेंडा से पाक में भ्रम फैलाने की कोशिश

ऑपरेशन सिंदूर की चोट 8 महीने बाद भी बरकरार! आसिम मुनीर बोले- ‘अल्लाह ने हमारी मदद की’, धार्मिक प्रोपेगेंडा से पाक में भ्रम फैलाने की कोशिश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर में करारी हार के बाद भी पाकिस्तान का बड़बोलापन थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारत के खिलाफ जहर उगलने की कड़ी में अब पाकिस्तान आर्मी प्रमुख ने धार्मिक प्रोपेगेंडा का सहारा लेना शुरू कर दिया है।


ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अल्लाह का नाम

आसिम मुनीर ने एक मीटिंग के दौरान दावा किया कि भारत द्वारा किए गए हमले के दौरान अल्लाह ने पाकिस्तान की मदद की। उन्होंने कहा कि हालात ऐसे थे कि किसी भी सैन्य गणना के हिसाब से बच पाना मुश्किल था, लेकिन दैवीय शक्ति ने पाकिस्तान को सहारा दिया।


‘बुनियान उल मर्सूम’ का भी किया जिक्र

मीटिंग के दौरान मुनीर ने ‘बुनियान उल मर्सूम’ का उल्लेख किया। यह वही नाम है, जो पाकिस्तान ने भारत पर जवाबी कार्रवाई के लिए अपने ऑपरेशन को दिया था। ‘बुनियान उल मर्सूम’ एक अरबी शब्द है, जिसे पाकिस्तान ने रणनीतिक नामकरण के तौर पर इस्तेमाल किया।


8 महीने बाद भी नहीं भुला पाकिस्तान

भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर को करीब 8 महीने बीत चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान अभी भी उस कार्रवाई की पीड़ा से बाहर नहीं निकल पाया है। पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर के बयानों से साफ है कि पाक सेना अभी भी उस झटके को नहीं भुला पाई है।


प्रोपेगेंडा से मिला प्रमोशन

भारत-पाकिस्तान तनाव के बाद आसिम मुनीर लगातार झूठे दावे और प्रोपेगेंडा फैलाते रहे। इसी बीच वह पहले फील्ड मार्शल बने और अब चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेस (CDF) के पद तक पहुंच गए हैं।


क्या बोले आसिम मुनीर?

आसिम मुनीर ने मीटिंग में कहा, “पहलगाम हमले के बाद भारत मई के महीने में अपने पूरे संसाधन और तकनीक के साथ हम पर हावी होने की कोशिश कर रहा था। उस समय दुनिया का कोई तर्क काम नहीं कर रहा था। हालात ऐसे थे कि बचना मुश्किल था। इस दौरान हमारी मदद अल्लाह ने की। मैं आज यह बात ऑन-रिकॉर्ड कहता हूं, हमने अल्लाह की मदद को आते हुए देखा और महसूस किया।”


हथियार नहीं, ईमान की जीत का दावा

मुनीर ने आगे कहा कि यह जीत हथियारों से ज्यादा ईमान की ताकत की थी। उन्होंने दावा किया कि तकनीकी तौर पर दुश्मन कहीं आगे था, लेकिन दैवीय शक्ति ने पाकिस्तान के सैनिकों का हौसला टूटने नहीं दिया। उन्होंने कुरान की एक आयत का हवाला देते हुए कहा कि अगर अल्लाह मदद करे, तो कोई हरा नहीं सकता।


पहलगाम हमला और भारत की जवाबी कार्रवाई

गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई।

 इसके जवाब में भारतीय सेना ने 7 मई 2025 को पाकिस्तान में कार्रवाई की। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई आतंकी ठिकानों और 9 से 10 एयरबेस को ध्वस्त कर दिया था।


अब धर्म के नाम पर जनता को बरगलाने की कोशिश

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑपरेशन सिंदूर में मिली हार के बाद अब पाक आर्मी प्रमुख धार्मिक भावनाओं का सहारा लेकर पाकिस्तान की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें