गुरुवार, 12 मार्च 2026
Logo
International
वैज्ञानिकों ने बनाई पालतू जानवरों से बात करने के लिए अद्भुत मशीन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
वैज्ञानिकों ने बनाई पालतू जानवरों से बात करने के लिए अद्भुत मशीन

वैज्ञानिकों ने बनाई पालतू जानवरों से बात करने के लिए अद्भुत मशीन

N
डेस्क रिपोर्टर
आज कल कि लाइफ स्टाइल को देखते हुए हर दुसरे व्यक्ति को पालतू जानवर को अपने घर पर रखने का शौक होता है। इसके साथ ही जिस किसी के घर में पेट्स होते हैं, वे लोग अपने पेट्स से बेतहाशा प्यार करते है। साथ ही उन्हें  अपने जैसी ही सुविधाएं देने की हर कोशिश करते है। वहीं मालिकों को इस बात को लेकर अक्सर बुरा लगता है कि वे पेट्स के दिल की बात समझ नही पाते। इसी के चलते वैज्ञानिकों ने एक ऐसी मशीन तैयार कि है,  जिससे पेट्स से बात हो सके। 

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, डॉ डॉलिटल (Dr Dolittle) मशीन के द्वारा वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टूल तेयार किया है। जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के इससे ये पता लगाया जा सकता है कि जानवर क्या बोलना चाह रहे है। इस मशीन के जरिए पेट्स और उनके ओनर्स एक-दूसरे से कम्युनिकेशन कर पाएंगे।  

बतादें कि, इज़रायल की तेल अवीव यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने इस अनोखी मशीन को तैयार किया है।  इसमें अल्ट्रासोनिक फ्रीक्वेंसी डिटेक्टर्स के उससे पहले चमगादड़ों के शोर को ट्रांसलेट करने की कोशिश की गई थी। शोध में शामिल डॉक्टर यॉसी योवल के अनुसार,  ये खोज किसी चमत्कार से कम नही है। उन्होंने कहां कि, ज्यादातर चमगादड़ आस-पास की हो रही आवाज़ों की नकल करने की कोशिश करते है। साथ ही उन्हें दोहराते हैं। 

अब यही एक ऐसा जरिया होने वाला है जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का यूज कर मालिक अपने जानवरों से कम्युनिकेशन कर सकेंगे। मशीन कि मदद से अब इंसान अपने पेट्स की बात समझ पाएंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें