शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों की चेतावनी- नही होगा खत्म वायरस, आ सकते है इसके कई वेरिएंट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों की चेतावनी- नही होगा खत्म वायरस, आ सकते है इसके कई वेरिएंट

कोरोना को लेकर वैज्ञानिकों की चेतावनी- नही होगा खत्म वायरस, आ सकते है इसके कई वेरिएंट

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना महामारी को लेकर हर दूसरी दिन नई बात सामने आती है। देश और दुनिया पीछले 3 सालों से कोरोना के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। इस माहामारी से काफी लोगों ने अपनी जान गवा दी, तो कुछ अकेले पड़ गए। तामाम जिंदगी को अस्त व्यस्त कर इस माहामारी ने काफी नुक्सान पहुंचाया है। हालाकि अब कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट सामने आ रही है। पर वैज्ञानिकों ने एक बार चेतावनी देते हुए कहां कि, ऐसा कोई न समझे की ओमिक्रॉन वेरिएंट कोरोना महामारी का आखिरी वेरिएंट होगा। क्योंकि भविष्य में भी कोरोना के नए वेरिएंट्स के उभरने का खतरा बरकरार रहेगा। 

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन  के हल्के संक्रमणों के के कारण भी पूरी दुनिया में कोरोना की नई लहर सामने आई थी। हालांकि अब कोरोना के मामलों में गिरावट के बाद कई देश कोरोना प्रतिबंधों को हटा रहे है। बहुत से लोग यह मानने लगे हैं कि कोरोना महामारी खत्म हो चुकी है।  

पर ऐसा बिलकुल नहीं है। यह संकट तब तक खत्म नहीं हो सकता जब तक कोरोना हर जगह से खत्म नहीं हो जाता। विकासशील देशों में कोरोना की वैक्सीनेशन की धीमी रफ्ता और हेल्थ केयर सिस्टम कि कमियों कि वजह से  कोरोना  का प्रसार होता रहेगा। फिलहाल, दुनिया को कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन से आई लहर से पार पाना है। ओमिक्रॉन पिछले वेरिएंट की तुलना में कम गंभीर था। पर इससे कोरोना के मामलों में अच्छी खासी उछाल देखने को मिली थी।   .

 
येल स्कूल ऑफ मेडिसिन में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर अकिको लवासाकी ने बताया कि, कोरोना वायरस कुछ महीनों में अपना आकार बदलता है। जब हम डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन के बूस्टर डोज बनाने कि तैयार कर रहे थे तब कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन सामने आ गया था। जिसके बाद हम कोरोना वैक्सीनेशन के कारण इस महामारी के खिलाफ लड़ने में सफल रहे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें