कोलंबो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। श्रीलंका में आर्थिक स्थिती के कारण प्रदर्शनकारी, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के इस्तीफे की मांग कर रहे है। जिसको लेकर शनिवार यानी 9 जून को प्रदर्शनकारियों ने अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति में आधिकारिक आवास में घुस गए।
‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार, पुलिस ने शनिवार सुबह प्रदर्शनकारियों को राष्ट्रपति आवास में घुसने से रोकने के लिए आंसू गैस का यूज भी कर उन पर पानी की बौछारें की गोलियां भी चलाई। इन सब के बाद भी प्रदर्शनकारी अवरोधकों को हटाकर राष्ट्रपति के आवास में घुस गए। जिसके बाद गोटबाया राजपक्षे अपने आधिकारिक आवास से भाग निकले।
बतादें कि, राष्ट्रपति राजपक्षे पर मार्च से ही इस्तीफा देने का दबाव बनाया जा रहा था। इसके साथ ही वह अप्रैल के महीने में प्रदर्शनकारियों के उनके कार्यालय के प्रवेश द्वार पर कब्जा करने के बाद से ही राष्ट्रपति आवास को अपने कार्यालय के तौर पर वे यूज कर रहे हैं। जिसको लेकर राष्ट्रपति गोटबाया ने कोलंबो में प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही परिसर को खाली कर दिया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

