शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने 'कोरोना' को बताया आर्थिक संकट का कारण, लोगों से की आंदोलन खत्म करने की अपील
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने 'कोरोना' को बताया आर्थिक संकट का कारण, लोगों से की आंदोलन खत्म करने की अपील

श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने 'कोरोना' को बताया आर्थिक संकट का कारण, लोगों से की आंदोलन खत्म करने की अपील

N
डेस्क रिपोर्टर
कोलंबो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर के कई देश अलग अलग तरह कि मुसीबतों का सामना कर रहे है। एक ओर रूस और युक्रेन के बीच चल रही जंग थमने का नाम नही ले रही तो चीन में कोरोना वायरस का प्रकोप जारी है। वहीं पाकिस्तान की सरकार पूरी तरह से गिर चुकी। इन सब के बीच श्रीलंका में आर्थिक संकट के कारण हाहाकार मचा हुआ है। परेशान हो कर  यहां के लोग अब सड़कों पर उतर आए हैं। 

 
 
सोमवार को इस बीच श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने देश को संबोधित करते हुए कहा, देश पर आई आर्थिक संकट का कारण समझाने की कोशिश की गई है।  प्रधानमंत्री राजपक्षे ने कहा- ‘कोरोना महामारी के कारण    हमारे देश की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। कोरोना के बढ़ते हुए मामलों के कारण हमें लॉकडाउन का सहारा लेना पड़ा, जिसके कारण से देश का फॉरेन करेंसी रिजर्व खत्म हो गया। देश को इस संकट से बाहर निकालने के लिए  मैं और राष्ट्रपति हर संभव कोशिश कर रहे हैं।’

 
इसके साथ ही प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने वहां के लोगों से सरकार विरोधी आंदोलन को खत्म करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि, ‘सड़कों पर जिस तरह लोग अपना समय बिता रहे है उससे देश हर मिनट  कीमती डॉलर की इनकम को खो रहा है। सरकार ने  इस विरोध प्रदर्शनों को रोकने के लिए बीते हफ्ते सिंहली और तमिल नव वर्ष के साथ और भी कई छुट्टियों की घोषणा की थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें