N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। पाकिस्तान इस समय भारी बारिश से आई बाढ़ से जूझ रहा है। पाकिस्तान में बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। अपने पूरे इतिहास में पाकिस्तान ने शायद ही ऐसी आपदा का सामना किया होगा। वहीं अभी भी कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। डॉन की एक रिपोर्ट के अनुसार, सिंध में और बाढ़ आने की संभावना जताई गई है। इसकी वजह है सिंधु नदी में पानी का तेज बहाव। इस बहाव के कारण दादू जिले के कुछ हिस्से बाढ़ की चपेट में आ चुके है।
रिपोर्ट के अनुसार, दादू जिले के करीब 600 गांव बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। वहीं जिले के जोही शहर में 50,000 लोग बाढ़ से बुरी तरह से प्रभावित हुए है। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, प्रभावित जिलों की संख्या अब 110 पहुंच गई है। जिसमें से बलूचिस्तान में 34, सिंध में 16, खैबर पख्तूनख्वा में 33, पंजाब और गिलगित-बाल्टिस्तान शामिल हैं।
भारी बारिश के चलते आई बाढ़ के कारण सेना ने गुरुवार यानी 1 सितंबर को कहा कि, लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचाने के लिए बचावकर्मी अपना पूरा प्रयास करने में लगे हैं। वहीं हवाई मार्ग के द्वारा करीब 50,000 लोगों को राहत शिविर पहुंचाया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

