शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से हर दिन बिगड़ रहें हालात, आपदा के बीच WHO ने भी चेताया
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से हर दिन बिगड़ रहें हालात,  आपदा के बीच WHO ने भी चेताया

पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ से हर दिन बिगड़ रहें हालात, आपदा के बीच WHO ने भी चेताया

N
डेस्क रिपोर्टर
इस्लामाबाद, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। आर्थिक स्थिति के बीच पाकिस्तान में भीषण बारिश के कारण आई बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। पाकिस्तान का एक तिहाई हिस्सा बाढ़ की चपेट में आ चुका है। इस समय पाकिस्तान को इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना करना पढ़ रहा है। यहां के हालात ये हो गए है क‍ि यहां कई स्वास्थ्य केंद्र पूरी तरह से तबाह हो गए है। पाकिस्तान में बाढ़ के कारण लोगों को सही तरह से चिकित्सा सुविधाएं भी नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से बीमारियां बुरी तरह से तेजी से फैल रही हैं।

वहीं ‘विश्व स्वास्थ्य संगठन’ (WHO) ने भी पाकिस्तान को आगाह करते हुए कहा कि, पाकिस्तान के हालात को देखते हुए यहां मानवीय स्थिति ज्यादा खराब होने की आशंका है।

बतादें कि, इस आपदा के संकट के बीच पाकिस्तान के लिए कई देश मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं। हाल ही में जापान ने भी पाकिस्तान को 70 लाख डॉलर की मदद करने की बात कही। वहीं, संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने दुबई से विशाल स्तर पर हवाई अभियान को शुरू किया करते हुए पाकिस्तान की मदद के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाया है। बतादें कि, पाकिस्तान में मूसलाधार मॉनसूनी बारिश के कारण 3.3 करोड़ से अधिक लोग इस भीषण बाढ़ से प्रभावित हुए है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें