शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
चीन में कोरोना से बिगड़ रहे है हालात, 24 घंटे में आए 26 हजार से अधिक मामले
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
चीन में कोरोना से बिगड़ रहे है हालात, 24 घंटे में आए 26 हजार से अधिक मामले

चीन में कोरोना से बिगड़ रहे है हालात, 24 घंटे में आए 26 हजार से अधिक मामले

N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डिस्क। चीन में कोरोना से हालत बिगड़ते जा रहे है। यहां दिन पर दिन कोरोना से नई  लहर नियंत्रण से बाहर होते जा रही है। सख्त प्रतिबंधों लगाने के बाद भी चीन में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले दर्ज किए जा रहे है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना के 26 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए है। वहीं, शंघाई में भारत ने अपनी काउंसलर सेवाएं बंद कर दी।

चीन प्रशासन ने बुधवार यानी 13 अप्रैल को बताया कि,  12 अप्रैल को कोरोना के 25,141 नए दर्ज किए गए थे, वहीं लक्षण वाले 1,189 मामले सामने आए है। कोरोना के लगातार बढ़ते हुए मामलों के बीच जीरो कोविड नीति का बचाव करते हुए चीनी विदेश मंत्री के प्रवक्ता का कहना है, ‘कोरोना को लेकर बनाई गई ये नीति कोरोना विरोधी प्रोटोकॉल विज्ञान और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है।'

 
वहीं, शंघाई में कोरोना को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन से हालात अब बिगडते नजर आ रहे हैं। शंघाई के चांगझौ, जिआंगसु से कुछ तस्वीरें  सामने आई थीं। जहां लोगों की भीड़  जरूरी चीजों के लिए सुरक्षा व्यवस्था को तोड़ती हुई दिखाई दे रही थी।  सोशल मीडिया प्लेट फार्म ट्विटर पर यह भीड़ वाला वीडियो शेयर भी किया गया था, जिसमें लिखा गया है, “चीन के सबसे बड़े और धनी शहर शंघाई में कोरोना से लगे लॉकडाउन के कारण अब खाने के लिए हो रहा दंगा।' वहीं  कुछ अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर हुए हैं जिनमें मेडिकल सेंटर्स और सुपरमार्केट के आसपास लूट मची हुई दिखाई दे रही है। कोरोना से चीन में लोगों को अब खाने पीने के लाले पढ़ने लगे है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें