शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
फ्रांस में टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फ्रांस में टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की हुई मौत

फ्रांस में टूरिस्ट विमान दुर्घटनाग्रस्त, 5 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर

पेरिस। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-पूर्वी फ्रांस के लेस एड्रेट्स शहर के पास एक पर्यटक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फ्रांसीसी समाचार चैनल बीएफएमटीवी ने बताया कि शनिवार दोपहर दुर्घटनास्थल पर एक बच्चे सहित पांच शव मिले।


स्थानीय मीडिया ने बताया कि चार लोग एक ही परिवार के थे। बीएफएमटीवी के अनुसार, दुर्घटना के चश्मदीदों ने स्थानीय अधिकारियों को सूचना दी और आग बुझाने के लिए करीब 60 दमकलकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया।


विमान एक एयरो क्लब का था, जो अपनी पहली उड़ान का संचालन कर रहा था। बीएफएमटीवी ने बताया कि ग्रेनोबल शहर के पास वसरड एयरड्रोम से इसने उड़ान भरी थी। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।


(Source : IANS)

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें