शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
ट्रंप के ट्रेड गुरु पीटर नवारो का भारत पर हमला, कहा - ‘टैरिफ का महाराजा है दिल्ली’
09 सित, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
ट्रंप के ट्रेड गुरु पीटर नवारो का भारत पर हमला, कहा - ‘टैरिफ का महाराजा है दिल्ली’

ट्रंप के ट्रेड गुरु पीटर नवारो का भारत पर हमला, कहा - ‘टैरिफ का महाराजा है दिल्ली’

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

वॉशिंगटन/नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ट्रेड गुरु पीटर नवारो (Peter Navarro) ने एक बार फिर भारत को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि भारत को अमेरिका के साथ व्यापारिक मामलों में झुकना ही होगा, वरना इसके परिणाम अच्छे नहीं होंगे।


भारत को बताया "टैरिफ का महाराजा"

नवारो ने 'Real America's Voice' शो में कहा,  भारत अमेरिका से आने वाले सामान पर दुनिया के किसी भी बड़े देश से ज्यादा टैक्स लगाता है। उन्होंने भारत को "टैरिफ का महाराजा" बताया और कहा कि वॉशिंगटन को इससे निपटना होगा।


रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत को घेरा

नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदने को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा क, पहले भारत रूस से बहुत कम तेल खरीदता था। लेकिन यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद भारत बड़ी मात्रा में रूसी तेल खरीदकर अपने रिफाइनरियों से मुनाफा कमा रहा है। इसकी वजह से अमेरिकी टैक्सपेयर्स पर युद्ध का बोझ बढ़ रहा है।


चेतावनी – रूस-चीन के साथ खड़ा हुआ तो भारत का नुकसान

नवारो ने कहा, "भारत को किसी न किसी मोड़ पर सहमत होना ही होगा। अगर ऐसा नहीं होता, तो वह रूस और चीन के साथ खड़ा होगा, और यह भारत के लिए अच्छा नहीं होगा।" उन्होंने कहा कि नई दिल्ली को समझना होगा कि रूस और चीन का साथ देना उसके लिए नुकसानदेह साबित होगा।


यूरोप और चीन पर भी टिप्पणी

नवारो ने यूरोप को भी चेताया कि उसे रूसी तेल की खरीद बंद करनी होगी। चीन पर बोलते हुए कहा कि अमेरिका ने चीनी सामान पर 50% से ज्यादा टैक्स लगा रखा है ताकि अमेरिकी उपभोक्ताओं को नुकसान न हो। साथ ही उन्होंने कहा कि जापान, साउथ कोरिया, इंडोनेशिया और यूरोपियन यूनियन जैसे देशों ने अमेरिका के साथ बेहतर व्यापारिक समझौते किए हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें