शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
International
यूक्रेन के राजदूत ने PM मोदी से की मदद की अपील, हमलों में अब तक 9 लोगों की हुई मौत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
यूक्रेन के राजदूत ने PM मोदी से की मदद की अपील, हमलों में अब तक 9 लोगों की हुई मौत

यूक्रेन के राजदूत ने PM मोदी से की मदद की अपील, हमलों में अब तक 9 लोगों की हुई मौत

N
डेस्क रिपोर्टर
कीव, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन में जंग शुरू हो चुकी है।  रूस ने गुरुवार सुबह (आज) हमला कर दिया। वहीं आज रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मिलिट्री ऑपरेशन का ऑर्डर दिया था। इसके बाद से रूसी सेना और उसके हेलिकॉप्टर एयर स्ट्राइक कर रहे हैं। कई गांवों से धमाके की खबर सामने आई है। इस हमलों में अब तक 9 लोगों की जान चली गई। इस बीच यूक्रेन के एक राजदूत इगोर पोलखा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी हैं। 

 
 
इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार, इगोर पोलखा ने बोला कि, रूस और भारत के संबंध काफी अच्छे हैं। भारत  यूक्रेन और रूस विवाद को कंट्रोल करने में एक अहम योगदान निभा सकता है। ऐसे में हम भारत के पीएम नरेंद्र मोदी से गुजारिश करना चाहते है कि वह तत्काल रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और हमारे राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की से बात करने।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें