शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
अमेरिका के वैज्ञानिक कर रहे चौथी डोज कि तैयारी, कोरोना के अगले वेरिएंट पर होगी कारगार साबित
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
अमेरिका के वैज्ञानिक कर रहे चौथी डोज कि तैयारी, कोरोना के अगले वेरिएंट पर होगी कारगार साबित

अमेरिका के वैज्ञानिक कर रहे चौथी डोज कि तैयारी, कोरोना के अगले वेरिएंट पर होगी कारगार साबित

N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनियाभर में कोरोना के मामले भले ही कम होने लगे हों, पर अब तक इस महामारी का खतरा टला नहीं है। इसी के चलते अमेरिका के वैज्ञानिकों ने कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज देने की तैयारी शुरू कर दी है। मशहूर संक्रामक रोग विशेषज्ञ और अमेरिका के चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथनी फाउसी ने बताया कि, कोरोना के नए  वेरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए हम कोरोना वैक्सीन की चौथी डोज की सिफारिश करने का सोच रहे है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के चीफ मेडिकल एडवाइजर एंथनी फाउसी ने आगे बताया कि, हम धीरे धीरे एक-एक करके कदम उठा रहे हैं। कोरोना कि तीसरी बूस्टर डोज का डाटा जुटान में लगे हुए है। इसके साथ ही  साइंटिफिक डाटा के अनुसार फैसला कर रहे हैं। कोरोना की चौथी डोज के बारे में  निर्णय लेने के लिए हम इसी नियम का पालन करेंगे।

ऐसा माना जा रहा है कि, कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बाद वायरस के और भी नए वैरिएंट या आने वाले वेरिएंट को लेकर खतरा बना हुआ है। इसी के  चलते वैज्ञानिक किसी भी प्रकार का  कोई रिस्क नहीं लेना चाहते। ज्यादातर आबादी को कोरोना कि  वैक्सीन लग चुकी है। अब विचार इस बात को लेकर चल रहा है कि वैक्सीन की बूस्टर डोज कब लगाई जानी चाहिए। वहीं इजरायल में कोरोना कि चौथी डोज लगाने का काम शुरु हो गया है।  यहां पिछले महीने हुई एक स्टडी से पता चला था कि चौथी डोज की मदद से कोरोना से बचाव किया जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें