शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
International
WHO ने दी चेतावनी, कहा - Omicron तेजी से फैलता है, बढ़ सकती है मरीजों की संख्या
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
WHO ने दी चेतावनी, कहा - Omicron तेजी से फैलता है, बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

WHO ने दी चेतावनी, कहा - Omicron तेजी से फैलता है, बढ़ सकती है मरीजों की संख्या

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मंगलवार को चेतावनी दी कि कोरोना का नया वैरिएंट Omicron उस तेजी से फैल रहा है जो कोरिन के किसी भी पिछले वैरिएंट के साथ नहीं देखा गया है। WHO ने कहा भले ही इस वैरिएंट में गंबीर लक्षण न हो, लेकिन इससे कोरोना के मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ सकती है।  


 
 
 
मंगलवार को, डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस अदनोम घेबियस ने कोरोना की मीडिया ब्रीफिंग के दौरान बताया कि अब 77 देशों ने Omicron के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। उन्होंने की Omicron वैरिएंट कई और देशों में पहुंच चुका है, भले ही वहां पर इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई हो। टेड्रोस ने कहा, Omicron उस रफ्तार से फैल रहा है जिसे हमने किसी पिछले किसी वैरिएंट के साथ नहीं देखा है। उन्होंने यह भी कहा कि, हम चिंतित हैं कि लोग Omicron वैरिएंट को हल्के में ले रहे हैं। भले ही Omicron कम गंभीर बीमारी का कारण बनता है, लेकिन मामलों की भारी संख्या एक बार फिर से तैयार स्वास्थ्य प्रणालियों को प्रभावित कर सकती है।

टेड्रोस ने कहा कि, अकेली वैक्सीन किसी भी देश को इस संकट से बाहर नहीं निकालेंगे। मास्क का इस्तेमाल, सोशल डिस्टेनसिंग का पालन अच्छे ढंग से करना होगा। 

 
 
टेड्रोस ने एक बार फिर दोहराया कि डब्ल्यूएचओ बूस्टर के खिलाफ नहीं है। हम असमानता के खिलाफ हैं, यह प्राथमिकता का सवाल है। उन्होंने कहा, गंभीर बीमारी या मृत्यु के कम जोखिम वाले समूहों को बूस्टर देना अधिक जोखिम वाले लोगों के जीवन को खतरे में डाल देता है, जो अभी भी पहले डोज का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा अधिक जोखिम वाले लोगों को अतिरिक्त डोज देने से कम जोखिम वाले लोगों को पहली डोज देने की तुलना में अधिक लोगों की जान बचाई जा सकती है। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें