N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर दुनिया भर के कई देश कोरोना कि मार झेल रहे है। पर जिस देश का सबसे बुरा हाल है वो है चीन, कोरोना की ये नई लहर चीन का बुरा हाल कर रही है। चीन ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए जीरो कोविड पॉलिसी अपनाई है। पर अब ये पॉलिसी वहां के लोगों का जीना हराम कर रहा है। शंघाई के साथ साथ कई शहरों में सख्त से सख्त लॉकडाउन लगाया गया है। वहा के लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। घरों से खाने-पीने का सामान खत्म होते जा रहा है। इस तरह की हालात ने लोग डिप्रेशन में आकर पागलों की तरह चिल्ला रहे हैं। जिसका एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल होते जा रहा है।
इसे भी पढ़े : ट्वीट ने बढ़ाई दिग्विजय सिंह की मुश्किलें, गलत ट्वीट करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई
चीनी मीडिया के अनुसार, चीज अभी कोरोना की वजह से जीरो कोविड पॉलिसी का पालन कर रहा है। जिसके तहत 5 अप्रैल को शंघाई में लॉकडाउन लगाने की घोषणा की थी। जिसमें 26 करोड़ लोगों को अपने घरों में कैद कर दिया गया। सोशल मीडिया पर अब जो वीडियो वायरल हो रहा है वो लोग अपार्टमेंट में कैद हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में घरों से उन्हें चिल्लाते हुए सुना जा सकता है। इन सब के बावजूद भी चीनी अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा।
Residents in #Shanghai screaming from high rise apartments after 7 straight days of the city lockdown. The narrator worries that there will be major problems. (in Shanghainese dialect—he predicts people can’t hold out much longer—he implies tragedy).pic.twitter.com/jsQt6IdQNh
— Eric Feigl-Ding (@DrEricDing) April 10, 2022
बतादें कि, स्वास्थ्य वैज्ञानिक डॉ. एरिक फीगल-डिंग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर शंघाई के कुछ वीडियो शेयर किए हैं। इस विडियो में लोग चिल्लाते हुए दिखाई दे रहे है। इस विडियो को शेयर करते हुए उन्होंने ने लिखा, कोरोना से लगे लॉकडाउन के 7वें दिन शंघाई के लोग अपने ऊंचे अपार्टमेंट्स से चिल्ला रहे हैं। वहीं एक व्यक्ति चिल्लाते हुए कहता है कि, बहुत दिक्कतें होने वाली हैं, लोगों को ज्यादा दिन तक ऐसे रोककर नहीं रखा जा सकता।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

