शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

सिंगापुर में फिर बड़े कोरोना के मामले, तीन महीने बाद आए एक दिन में 11,504 केस

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सिंगापुर में फिर बड़े कोरोना के मामले, तीन महीने बाद आए एक दिन में 11,504 केस

सिंगापुर में फिर बड़े कोरोना के मामले, तीन महीने बाद आए एक दिन में 11,504 केस

N
डेस्क रिपोर्टर
सिंगापुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच सिंगापुर में मंगलवार को कोरोना के 11,504 नए मामले सामने आए। यह मामले  तीन महीनों के बाद एक दिन में सबसे अधिक आए है।  वहीं बढते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने लोगों को आगाह करते हुए बताया कि, संक्रमण की नई लहर उम्मीद से कहीं अधिक पहले आ गई है। 

इसके साथ ही उप प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग ने बताया कि, आने वाले हफ्तों में कोरोना के मामले ओर बढ़ने की आशंका है। कोरोना बहु-मंत्रालय कार्य बल के सह-अध्यक्ष वोंग ने सोमवार को जानकारी देते हुए बताया कि, अभी इस स्तर पर कोरोना की सुरक्षा को लेकर कोई उपाएं नही किए गए है। पर ‘‘जरूरत पड़ने’’ पर व्यवस्था जरूर की जाएगी।

उन्होंने बताया कि, कोरोना के मामलों में वृद्धि ओमीक्रोन के नए उप-स्वरूप बीए.4 और बीए.5 कि वजह से हुई। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ओंग ये कुंग ने मंगलवार को चीनी अखबार लिआन्हे जाओबाओ से बताया कि, ‘‘मैंने पहले ही कहा था कि कोरोना की  अगली लहर जुलाई या फिर अगस्त के आसपास आ सकती है पर मामलों को देख लग रहा है की यहां थोड़ी पहले आ है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें