गुरुवार, 12 मार्च 2026
Logo
International
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 20% महंगा: कीमत 335 रुपये लीटर पार, पंपों पर लगी लंबी कतारें
07 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल 20% महंगा: कीमत 335 रुपये लीटर पार, पंपों पर लगी लंबी कतारें
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में अचानक बड़ी बढ़ोतरी कर दी गई है। सरकार ने ईंधन के दामों में करीब 20% तक बढ़ोतरी की घोषणा की है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। नई दरों के अनुसार अब पाकिस्तान में पेट्रोल 335.86 पाकिस्तानी रुपये प्रति लीटर और डीजल 321.17 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।


एक झटके में 55 रुपये तक बढ़े दाम

सरकारी आदेश के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया है। सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल और मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध की वजह से यह कदम उठाना पड़ा। ऊर्जा मंत्रालय के अनुसार वैश्विक बाजार की परिस्थितियों के चलते देश में ईंधन की लागत लगातार बढ़ रही थी।


कीमत बढ़ने की खबर से पेट्रोल पंपों पर भीड़

कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही पाकिस्तान के कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

विशेष रूप से लाहौर और कराच में लंबी कतारें देखी गईं। कई जगह लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा। लोगों को आशंका है कि आने वाले दिनों में कहीं पेट्रोल और डीजल की कमी न हो जाए।


जमाखोरी करने वालों को सरकार की चेतावनी

पेट्रोल की कमी की अफवाहों के बीच प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जमाखोरी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई पेट्रोल का स्टॉक छिपाकर रखता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे। वहीं पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज मलिक ने दावा किया है कि देश में फिलहाल पेट्रोल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और घबराने की जरूरत नहीं है।


मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सरकार का कहना है कि मौजूदा संकट का सीधा संबंध मिडिल ईस्ट में बढ़ते सैन्य तनाव से है। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे संघर्ष ने अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में अनिश्चितता पैदा कर दी है। सरकार का मानना है कि यह संकट कितने समय तक चलेगा, इसका फिलहाल अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसी वजह से सरकार तेल भंडार को लंबे समय तक बनाए रखने की रणनीति बना रही है।


वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उछाल

वैश्विक ऊर्जा बाजार में भी हालात तेजी से बदल रहे हैं।bअमेरिकी बयान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में भारी तेजी दर्ज की गई है। WTI क्रूड फ्यूचर्स लगभग 12.2% बढ़कर 90.90 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। ऊर्जा विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मिडिल ईस्ट में तनाव बढ़ता है तो तेल की कीमतें और ऊपर जा सकती हैं।


भारत में भी बढ़ी रसोई गैस की कीमत

इस ऊर्जा संकट का असर भारत में भी दिखाई दे रहा है। भारत सरकार ने 7 मार्च से घरेलू LPG सिलेंडर 60 रुपये महंगा कर दिया है।


नई कीमतें:

14.2 किलो घरेलू सिलेंडर: 913 रुपये

19 किलो कॉमर्शियल सिलेंडर: 1883 रुपये


हालांकि भारत को रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से 30 दिन का विशेष लाइसेंस मिलने से पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर फिलहाल दबाव कम माना जा रहा है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें