शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

दो दशक के बाद लंदन में पाया गया पोलियो वायरस, WHO ने दी चेतावनी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
दो दशक के बाद लंदन में पाया गया पोलियो वायरस, WHO ने दी चेतावनी

दो दशक के बाद लंदन में पाया गया पोलियो वायरस, WHO ने दी चेतावनी

N
डेस्क रिपोर्टर

जेनेवा, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया के कई देश अभी तरह तरह के वायरस का सामना कर रहे है। इसी बीच लंदन में सीवेज के एक सैंपल से पोलियो वायरस का मामला सामने आया है। बुधवार यानी 22 जून को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) और ब्रिटिश स्वास्थ्य अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि टीकों से प्राप्त एक प्रकार के पोलियो वायरस की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही यह भी बताया कि इस मामले को लेकर अभी जांच की जा रही है।


इसके बाद ब्रिटेन में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि, लगभग दो दशक पहले ब्रिटेन से पोलियो की बीमारी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया था। इसके बाद से इंसानों में पोलियो का एक भी केस सामने नहीं आया। वहीं WHO ने अपने एक बयान में कहा कि, ब्रिटिश की राजधानी लंदन में सीवेज के सैंपल में ‘पोलियो वायरस टाइप-2 (VDPV2)’ का मामला सामने आया हैं।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें