N
डेस्क रिपोर्टर
टोक्यो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जापान के लोग अभी भीषण गर्मी से जुलझ रहे है। सन 1875 में जब से यहां गर्मी का रिकॉर्ड रखना शुरू किया है तब से अब तक की सबसे अधिक गर्मी पड़ रही है। चिलचिलाती गर्मी के कारण से बिजली कमी की भी आधिकारिक चेतावनी दे दी गई है। इसके साथ ही लोगों से कहा जा रहा है, जहां तक संभव हो सके बिजली बचाने की कोशिश करें। पर वहीं सरकार यहां कर लोगों को लगातार हीटस्ट्रोक से बचने के लिए एयर कंडीशन का यूज करने की सलाह दे रही है क्योंकि गर्मी के कारण अस्पतालों में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं।
वहीं मौसम विज्ञानियों ने आने वाले दिनों में गर्मी का दौर इसी तरह से जारी रहने की चेतावनी जताई है। वहीं जलवायु परिवर्तन की वजह से लू का दौर लगातार, अधिक तीव्र और लंबे समय तक ऐसे ही बने रहेगा।
बतादें कि टोक्यो में लगातार पांचवें दिन तक 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान दर्ज किया गया। इस बीच राजधानी के उत्तर-पश्चिम के शहर इसेसाकी में 40.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है जो जापान में जून में रिकॉर्ड किए गए तापमान से सबसे अधिक तापमान था।
अक्सर जून में जापान में बारिश का मौसम रहता है। पर जापान के मौसम विभाग ने टोक्यो और इसके आसपास के हिस्सों के लिए मौसम के अंत की घोषणा की। बतादें कि यह घोषणा सामान्य से 22 दिन पहले की गई थी। वहीं 1951 के बाद पहली बार इस तरह का एलान किया गया है। वहीं भीषण गर्मी के कारण हीटस्ट्रोक के मामलों में इज़ाफा देखा जा रहा है। बुधवार यानी 29 जून को लगभग 76 लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

