टोक्यो, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने में बाद उनकी हालत गंभीर होते जा रही है। जापानी मीडिया की माने तो शिंजो आबे की हालत लगातार बिगड़ती हुई नजर आ रही है। डॉक्टर उन्हें बचाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहें है। इसके बाद भी उनमें कोई सुधार नहीं नजर आ रहा है। ऐसे में कहां जा रहा है कि, रविवार को होने वाले जापानी संसद के उच्च सदन के चुनाव अब टाले जा सकते हैं।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, शिंजो आबे को सुबह नारा शहर में गोली मारी गई। यह तब हुआ जब वे भाषण दे रहे थे। इस दौरान वह अचानक गिर पड़े। रिपोर्ट की माने तो उनके सीने में गोली लगी है। गोली लगने के बाद शिंजो आबे को कार्डिएक अटैक आय। वो अचानक से गिर पड़े। जिसके कारण उनके सिर पर भी चोट आई है। साथ ही उनका काफी खून भी निकल गया है। बतादें कि उनके हार्ट ने काम करना बंद कर दिया है। वे अभी किसी तरह का रिस्पॉन्ड नहीं कर रहे हैं। बतादें कि, आबे का इलाज नारा मेडिकल यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में किया जा रहा है।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार यानी 8 जुलाई को अपने बयान ने कहा कि, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली लगने की घटना से वह व्यथित हैं। साथ ही पीएम मोदी ने आबे के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर पूर्व पीएम शिंजो आबे के प्रति अपनी चिंता जाहिर की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

