डरबन, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। साउथ अफ्रीका से एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां के एक नाइटक्लब में 21 स्टूडेंट्स के शव बरामद हुए है। मारे गए बच्चे अपने हाई स्कूल एग्जाम खत्म करने के बाद जश्न मनाने के लिए क्लब गए थे। फिलहाल अभी मौत की वजह सामने नही आई है। एक पुलिस ऑफिसर के अनुसार, मारे गए इन बच्चों के शरीर पर किसी भी प्रकार की कोई चोट के निशान नहीं पाए गए है। घटना में मारे गए इन स्टूडेंट्स की उम्र लगभग 13 से 17 साल की बताई जा रही है।
ब्रिगेडियर थेम्बिंकोसी किनाना ने जानकारी देते हुए बताया कि, ‘हमें सूचना मिली कि साउथ अफ्रीका के सीनरी पार्क के पास के नाइटक्लब में 21 छात्रों की मौत हो गई है। जिसमें से 8 लड़कियों और 13 लड़कों के शव सामने आए। इसके साथ ही 17 शव क्लब के अंदर से बरामद किए गए है। वहीं इलाज के दौरान 4 बच्चों की मौत हो गई।’
किनाना ने बताया कि, ‘मौत कि वजह का अभी पता लगाया जा रहा है। वहीं, इस घटना की जांच अभी की जा रही है। फिलहाल इन लाशों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके साथ ही प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन से लगता है कि, यह मौत जहर देने के कारण से हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, खबर मिलते ही बच्चों के पेरेंट्स और भीड़ ने क्लब को घेर लिया।
प्रांतीय प्रधानमंत्री ऑस्कर मबुयाने ने बताया कि, यकीन नहीं होता कि अचानक से 21 बच्चों की जान चली गई। शराब का सेवन काफी खतरनाक है। शहर के बीचों-बीच खुले-तौर पर शराब की बिक्री करना गलत है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

