शुक्रवार, 26 जून 2026
Logo
International

इंडोनेशिया की अजीबोगरीब परम्परा जानकर हो जाएंगे हैरान, मृत शरीर को ऐसे किया जाता है दफन

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंडोनेशिया की अजीबोगरीब परम्परा जानकर हो जाएंगे हैरान,  मृत शरीर को ऐसे किया जाता है दफन

इंडोनेशिया की अजीबोगरीब परम्परा जानकर हो जाएंगे हैरान, मृत शरीर को ऐसे किया जाता है दफन

N
डेस्क रिपोर्टर
दुनिया में कई अजीबो गरीब परम्पराओं और रिवाजों को मानने वाले लोग है। इन परम्पराओं को धर्म के या फिर आसपास की मान्यताओं के अनुसार माना जाता है। कुछ परम्पराएं तो बेहद ही अजीब होती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही परम्परा के बारे में बताने जा रहे है। इंडोनेशिया में एक ऐसा ग्रुप है जहां लोग अपने मृत बच्चों के शव को पेड़ के तने को खोखला करके उसमें दफना कर देते हैं। जी हां यहां पर लोग कुछ ऐसी ही अजीबोगरीब परम्परा का पालन कर  मृत शरीर को पेड़ के अंदर दफनाते है। 

बतादें कि, इंडोनेशिया के ताना तरोजा में इस अजीबोगरीब परंपरा का पालन किया जाता है। यहां  पर रहने वाले अन्य एडल्ट लोगों का तो अंतिम संस्कार आम तरीकों से किया जाता है। पर जब किसी बच्चे की मौत हो जाती है, तो उस बच्चे के शव को पेड़ के तने को खोखला कर उसमें दफना देते है। बच्चे की मौत से लोगों में शोक की लहार तो आ ही जाती है पर अपने बच्चे को प्रकृति के साथ जोड़ने के बाद  उन्हें फक्र से भर देता है।

इंडोनेशिया के ये लोग अपने बच्चों की मौत होने के बाद इस परम्परा का पालन करते है। बतादें कि, यहां कर इस परंपरा के लिए पहले से ही पेड़ के तनों को अंदर से खोखला कर दिया जाता है। जिसके बाद जब बच्चे की मौत हो जाती है तो उसे कपड़े में लपेट कर इसी पेड़ के तने में रख दिया जाता है। इससे वे शव धीरे-धीरे प्राकृतिक रुप से पेड़ का ही एक हिस्सा बन जाता है।  लोगों का मानना है कि,  इस तरह से उनके बच्चें दुनिया से चले जाने के बाद भी पेड़ के रूप में उनके पास हमेशा के लिए वहीं रहते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें