गुरुवार, 04 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंग्लैंड में आयोजित 16वां वर्ल्ड लीडर्स समिट: भारत से समाज सेवी सऊद हसन को मिला पुरस्कार

04 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंग्लैंड में आयोजित 16वां वर्ल्ड लीडर्स समिट: भारत से समाज सेवी सऊद हसन को मिला पुरस्कार
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

इंग्लैंड/भोपाल। भारतवर्ष में लगभग डेढ़ दशकों से समाज सेवा से जुड़े सैय्यद सऊद हसन ने एक बार फिर भारत और उनके गृहक्षेत्र भोपाल का मान अंतरराष्ट्रीय स्तर बढ़ाया है। इंग्लैंड में आयोजित 'वर्ल्ड लीडर्स समिट' में सऊद हसन को समाज सेवा में भारत के प्रतिनिधि के तौर पर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया ।


इंग्लैंड की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में आयोजित 'World Leader Summit' सम्मान समारोह में विश्वस्तरीय तौर पर समाज सेवा से जुड़े लोगों को अवॉर्ड से नवाजा गया । इस समारोह के एक भाग 'HUMANITARIAN IMPACT AND COMMUNITY RESILIENCE AWARD' के तहत सऊद हसन को सम्मानित किया गया । यह सम्मान ऐसे व्यक्तियों और संगठनों को दिया जाता है जिसने आपदा प्रबंधन, राहत, सामाजिक सुधार और समुदाय को सशक्त बनाने में उत्कृष्ट कार्य किया है । इस दौरान अमेरिका के डॉ डॉमिनिक निकलसन, आर्च बिशप एई सुलिवन, कनाडा के डॉ मार्टिन कोफ़ी डैंसो, ऑस्ट्रेलिया की चिंतामणि बर्ड सहित 15 अन्य लोगों को अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।

 

सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में यूनाइटेड किंगडम सरकार के पूर्व विदेश मंत्री लॉर्ड डेविड ओवेन उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में दो संसद सदस्यीय तिनिधिमंडल के तौर पर लॉर्ड बिकू पारेख और लीड्स की पूर्व महापौर अबिगाइल मार्शल शामिल थीं। सभी विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को सम्मानित करते हुए अवॉर्ड प्रदान किए।


सैय्यद सऊद हसन मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के रहने वाले हैं और पिछले लगभग 15 साल से समाज सेवा से जुड़े हैं, जिसके तहत उन्होंने समाज के कई मुद्दों पर उनके हक़ की लड़ाई लड़ी है । फ्री मेडिकल कैंप लगवाए जिसमें अनुभवी डॉक्टरों द्वारा निशुल्क परामर्श और दवाएं मुहैया की गई, बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं उसका महत्व समझाने कई अवसरों पर हज़ारों बच्चों को शिक्षा सामग्री जैसे कॉपी, किताब, पेन का वितरण किया, साथ ही पर्यावरण का ध्यान रखते हुए अपने जन्मदिन पर पौधारोपण करते हैं। सऊद हसन हमेशा वंचित लोगों का सहारा बनें हैं और गरीब लोगों को ठंड में कंबल बांटना, कच्चा और पका राशन बांटने जैसे कई सामाजिक कार्य लगातार करते हैं ।


सऊद हसन राजनीतिक रूप से भी सक्रिय हैं, उनका शुमार कांग्रेस पार्टी के मेहनतकश कार्यकर्ताओं में होता है,‌ साथ ही उन्होंने मध्यप्रदेश प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रवक्ता और भोपाल जिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग के तौर पर काम करते हुए पार्टी को मजबूत करने का काम किया है। सऊद हसन के साथ भोपाल से जुड़े हजारों युवाओं की टीम लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़ी रहती है।


सऊद हसन ने अपनी उच्च शिक्षा इंग्लैंड से प्राप्त की है, उन्होंने एमबीए ग्लोबल की शिक्षा हासिल की है। अपनी शिक्षा के दौरान हसन ने छात्र संघ का चुनाव 75 प्रतिशत वोट से जीता और छात्र संघ के अध्यक्ष चुने गए। इसी दौरान वहां रह रहे प्रवासी भारतीय छात्रों की आवाज उठाई और छात्र वीजा की अवधि जो कम कर दी गई थी उसको बढ़वाने का काम किया था। छात्रों के हित की लड़ाई के दौरान उनको इंग्लैंड की कोर्ट तक जाना पड़ा था ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें