
भोपाल के हजारों वोटर्स के लिए बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के तहत डिजिटाइजेशन पूरा होते ही 2 लाख से ज्यादा मतदाता ‘नो मैपिंग’ की सूची में आ गए हैं। अगर अगले एक महीने में रिकॉर्ड नहीं मिला तो नाम कटने तक की नौबत आ सकती है। प्रशासन अब इन वोटर्स का रिकॉर्ड ढूंढने में जुट गया है।
डिजिटाइजेशन पूरा, 10.7% वोटर्स ‘नो मैपिंग’ में
भोपाल जिले में SIR का डिजिटाइजेशन पूरा हो गया है। कुल 21 लाख 25 हजार से ज्यादा वोटर्स के फॉर्म डिजिटाइज किए गए। इनमें से 2 लाख 26 हजार वोटर्स ऐसे निकले, जिनका डेटा वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में नहीं मिला। कुल मिलाकर 10.7 प्रतिशत वोटर्स को ‘नो मैपिंग’ श्रेणी में रखा गया है। अब जिला प्रशासन अगले एक महीने तक इन वोटर्स का रिकॉर्ड तलाशेगा। अगर दस्तावेज नहीं मिले तो नाम काटे जा सकते हैं।
नरेला विधानसभा में सबसे ज्यादा ‘नो मैपिंग’
सबसे अधिक प्रभावित विधानसभा नरेला है। यहां हालात इस तरह हैं—
नरेला: 55,384 वोटर्स (15.61%)
गोविंदपुरा: 47,264 वोटर्स
हुजूर: 34,647 वोटर्स
भोपाल दक्षिण-पश्चिम: 32,818 वोटर्स
भोपाल मध्य: 27,890 वोटर्स
भोपाल उत्तर: 26,965 वोटर्स
बैरसिया: 3,419 वोटर्स (1.35%)
कुल मिलाकर 2,28,387 वोटर्स ‘नो मैपिंग’ की सूची में हैं।
4 नवंबर को शुरू हुआ था काम, 7 दिसंबर तक 100% पूरा
SIR का काम 4 नवंबर से शुरू हुआ था और 9 दिसंबर तक चलना था।
सबसे पहले बैरसिया विधानसभा ने लक्ष्य पूरा किया।
इसके बाद हुजूर, भोपाल उत्तर और मध्य विधानसभा ने काम निपटाया।
रविवार को बाकी सीटों पर भी 100% काम पूरा कर लिया गया।
भोपाल की सभी 7 विधानसभा सीटों में कुल 21,25,908 वोटर्स हैं।
19 नवंबर तक फॉर्म वापसी केवल 7.37% थी।
7 दिसंबर की शाम तक यह आंकड़ा 100% पहुंच गया।
लापरवाही पर कार्रवाई, अच्छा काम करने वालों को सम्मान
SIR में लापरवाही बरतने पर एक दर्जन से ज्यादा बीएलओ पर कार्रवाई हो चुकी है। वहीं अच्छा काम करने वालों को सम्मान भी दिया गया। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने रविवार को भोपाल के बीएलओ का सम्मान किया। बैरसिया विधानसभा के बीएलओ को काम समय पर पूरा करने पर बड़ा तालाब में शिकारा की सैर करवाई गई।
डरे नहीं… 50 दिन मिलेंगे दस्तावेज देने के लिए
‘नो मैपिंग’ में आए वोटर्स को 50 दिन का समय दिया जाएगा। इस अवधि में वे अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। वास्तविक मतदाताओं को घबराने की जरूरत नहीं है, प्रशासन उनकी मदद करेगा। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने जानकारी दी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

