
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हुजूर विधानसभा के केकड़िया स्थित ‘नमो उपवन’ में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में 2047 पौधे लगाए गए।
पौधों से तैयार ‘नमो उपवन’ कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। नर्मदा पुत्र दादा गुरु जी के सान्निध्य और विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुए कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, नागरिकों और आदिवासी ग्रामवासियों ने भाग लिया। इस मौके पर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि पौधारोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत-2047 का संदेश दिया गया है।
पौधरोपण कार्यक्रम के साथ हुजूर विधानसभा क्षेत्र में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की शुरुआत हुई। इसके तहत 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा और जनकल्याण गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

