
भोपाल। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के मुताबिक धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान में जनजातीय बहुल 25,892 घर अब तक विद्युतीकृत किए जा चुके हैं। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 8737, मध्य क्षेत्र ने 4097 और पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने 13,058 घरों को विद्युतीकृत किया है।
केंद्र सरकार की ओर से आदिवासी बहुल गांवों (500 या अधिक की आबादी वाले और कम से कम 50 प्रतिशत अनूसूचित जनजाति वाले गांव) में आदिवासी परिवारों सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना शुरू की गई है। इस मिशन में गैर-विद्युतीकृत आदिवासी घरों का विद्युतकरण शामिल है।
घरेलू विद्युतीकरण का कार्यान्वयन विद्युत मंत्रालय की रिवेम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) के तहत किया जा रहा है। इसमें 40 प्रतिशत व्यय राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

