मंगलवार, 21 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि बढ़ते विश्वास का परिचायक: डॉ. मोहन यादव

01 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की वृद्धि बढ़ते विश्वास का परिचायक: डॉ. मोहन यादव
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को राजधानी के मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में राज्य स्तरीय प्रवशोत्सव कार्यक्रम-2026 शुभारंभ किया। विद्यार्थियों को को निशुल्क साइकिलें और पाठ्य पुस्तकें वितरित कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के शासकीय विद्यालयों के नामांकन में 32.4 प्रतिशत की प्रगति दर्ज की गई है। यह शासकीय स्कूलों पर बढ़ते विश्वास का परिचायक है। राज्य सरकार ने मौजूदा सत्र में स्कूलों में 1 करोड़ 45 लाख नामांकन करने का लक्ष्य रखा है।


मुख्यमंत्री ने कहा है कि देश के विकास के लिए राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में कदम से कदम मिलाकर चल रही है। प्रदेश में 1 से 4 अप्रैल तक ‘स्कूल चलें हम’ अभियान चलेगा और बच्चों को स्कूलों में प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने शासकीय स्कूलों में ड्रॉप आउट की संख्या शून्य करने पर स्कूल शिक्षा विभाग को बधाई दी और कहा कि शासकीय स्कूलों में कक्षा 1, 6 और 9 में प्रवेश प्रक्रिया को सरल बनाया गया है, जिससे वर्ष 2025-26 में कुल नामांकन में 19.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में 369 भव्य सांदीपनि विद्यालयों की शुरुआत की गई है, जो देश में सबसे अच्छे स्कूल हैं। मध्यप्रदेश के सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं। पीएमश्री स्कूल भी आधुनिक शिक्षा व्यवस्था में महती भूमिका निभा रहे हैं। 


मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समारोह में शामिल विद्यार्थियों पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। उन्होंने अटल टिंकलिंग लैब, रोबोटिक लैब, व्यावसायिक शिक्षा और आईसीटी लैब के स्टॉल का अवलोकन किया। इस अवसर पर ‘स्कूल चले हम’ अभियान पर केंद्रित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन भी हुआ। विद्यार्थियों ने साइकिल की घंटी बजाकर मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। 


अब तक 1 करोड़ बच्चों का नामांकन किया जा चुका: उदय प्रताप सिंह

स्कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि आज का दिन स्कूल शिक्षा विभाग के लिए दीवाली जैसा है। हम सभी स्कूली बच्चों का विद्यालयों में स्वागत कर रहे हैं। प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की प्रवेश दर में वृद्धि हुई है। अब तक 1 करोड़ बच्चों का नामांकन किया जा चुका है। पहली कक्षा से लेकर हाईस्कूल और हायर सेकेंड्री क्लास तक बच्चों का नामांकन किया जा रहा है। स्कूली विद्यार्थियों को निशुल्क साइकिलें और पुस्तकें वितरित की जा रही हैं। 


प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है: विजय शाह

जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था सशक्त हुई है। विद्यार्थियों के पास अपना भविष्य सुरक्षित करते हुए आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर है। कार्यक्रम में खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर, विधायक भगवान दास सबनानी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी, रवींद्र यती, सचिव स्कूल शिक्षा संजय गोयल, आयुक्त शिल्पा गुप्ता की उपस्थिति रही ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें