
भोपाल। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी क्षेत्र में आने 16 जिलों में 39,975 उपभोक्ताओं ने पीएम सूर्यघर योजना का लाभ उठाया है। इनके बैंक खातों में 311 करोड़ 64 लाख से अधिक की राशि सब्सिडी के रूप में जमा कराई जा चुकी है।
योजना में एक किलोवॉट सोलर संयन्त्र लगाने पर 30 हजार रुपए, दो किलोवॉट पर 60 हजार रुपए और तीन किलोवॉट या उससे अधिक के सोलर संयन्त्र लगाने पर 78 हजार रुपए की सब्सिडी केंद्र सरकार की ओर से दी जा रही है। कंपनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद विद्युत वितरण कंपनी में रजिस्टर्ड अधिकृत वेंडर से ही सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाएं।
योजना में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके लिए पीएम सूर्य घर योजना की वेबसाइट pmsuryaghar.gov.in पर जाकर आवेदन किया जा सकता है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट portal.mpcz.in अथवा उपाय ऐप, वॉट्स ऐप चेटबॉट व टोल फ्री नं, 1912 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

