गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP में वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 40 लाख नाम! SIR में बड़ा खुलासा, आयोग ने बढ़ाई तारीख फिर भी संकट बरकरार

01 दिस, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP में वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 40 लाख नाम! SIR में बड़ा खुलासा, आयोग ने बढ़ाई तारीख फिर भी संकट बरकरार

MP में वोटर लिस्ट से कट सकते हैं 40 लाख नाम! SIR में बड़ा खुलासा, आयोग ने बढ़ाई तारीख फिर भी संकट बरकरार

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। अगर आप मध्य प्रदेश के वोटर हैं, तो यह खबर आपको चौंका सकती है! राज्य में चल रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के दौरान लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटने का खतरा मंडरा रहा है। शुरुआती आंकड़े डरा रहे हैं—अब तक 40 लाख 93 हजार फॉर्म बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLO) को वापस नहीं मिले हैं। ऐसे में इन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं!


आयोग ने बढ़ाई तारीख, लेकिनसंकट अभी भी बड़ा

केंद्रीय चुनाव आयोग ने गणना पत्रक जमा करने की अंतिम तारीख जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसके बावजूद बड़ी संख्या में फॉर्म अब तक जमा नहीं हो पाए हैं। निर्धारित समय के बाद भी यदि फॉर्म जमा नहीं हुए, तो ऐसे मतदाताओं का नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में शामिल होना बेहद मुश्किल माना जा रहा है।


7 प्रतिशत से ज्यादा फॉर्म अब तक जमा नहीं

चुनाव आयोग के मुताबिक,

प्रदेश में कुल वोटर: करीब 5.74 करोड़

99% से ज्यादा गणना पत्रक घर-घर वितरण

लेकिन 7% से अधिक फॉर्म अब तक जमा नहीं

49 हजार से ज्यादा फॉर्म ऐसे भी हैं जो वितरित ही नहीं हो सके

माना जा रहा है कि इन रिकॉर्ड्स में दर्ज कई वोटर या तो अब इस दुनिया में नहीं हैं या स्थायी रूप से दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो गए हैं।


इन जिलों में SIR पूरा, बड़े शहर अभी पिछड़े

जहां 39 जिलों में 95% काम पूरा हो चुका है, वहीं—

इन जिलों में SIR पूरी तरह समाप्त हो चुका है:

मंडला

अशोकनगर

नीमच

बैतूल

गुना

सीहोर


लेकिन बड़े शहर अभी पीछे चल रहे हैं

भोपाल

इंदौर

ग्वालियर

जबलपुर

उज्जैन

यहां सबसे ज्यादा गणना पत्रक लंबित हैं।


फॉर्म नहीं भरे तो आएगा नोटिस

चुनाव अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि, "जिन लोगों ने फॉर्म जमा नहीं किया या बीएलओ से संपर्क नहीं हो पाया, उन्हें नोटिस जारी किए जाएंगे। जिनके फॉर्म वापस नहीं आए, उनके नाम मतदाता सूची से हटाना मजबूरी होगी क्योंकि सत्यापन संभव नहीं हो सका।"


कैसे बचाएं अपना नाम कटने से?

अगर आपने अब तक SIR फॉर्म नहीं भरा है तो—

अपने नजदीकी बीएलओ से संपर्क करें

फॉर्म जल्द जमा करें

दस्तावेजों का सत्यापन कराएं

निर्वाचन कार्यालय में स्थिति जांचें

एक छोटी सी लापरवाही आपका वोट का अधिकार छीन सकती है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें