रविवार, 15 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग

14 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
खरगोन में 4.5 तीव्रता का भूकंप, घरों से बाहर निकले लोग
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश के खरगोन जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटकों से लोगों में दहशत फैल गई। सुबह 9:15 बजे आए 4.5 तीव्रता के भूकंप से शहर सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में धरती कांप उठी। कंपन महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए। 


स्कूलों में भी एहतियातन बच्चों को खुले स्थान पर ले जाया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 15 मिनट 28 सेकंड पर भूकंप दर्ज किया गया। इसकी गहराई जमीन से करीब 10 किलोमीटर नीचे थी। भूकंप का केंद्र 21.590 उत्तरी अक्षांश और 75.552 पूर्वी देशांतर पर खरगोन में दर्ज हुआ, जो इंदौर से करीब 129 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।


2 से 3 सेकंड तक कांपी धरती

स्थानीय लोगों के मुताबिक, भूकंप के झटके करीब 2 से 3 सेकंड तक महसूस किए गए। अचानक घरों और आसपास की वस्तुओं में कंपन होने से लोग घबरा गए। कई इलाकों में लोग काफी देर तक खुले मैदानों में खड़े रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी झटके महसूस किए जाने की खबर है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें